Thursday, July 23

Entertainment

एक्सीडेंट की वजह से इंडस्ट्री नहीं छोड़ी थी: विवेक ओबेरॉय बोले— तीन महीने में सेट पर लौटा, गंभीर चोट के बाद भी कई हिट फिल्में कीं
Entertainment

एक्सीडेंट की वजह से इंडस्ट्री नहीं छोड़ी थी: विवेक ओबेरॉय बोले— तीन महीने में सेट पर लौटा, गंभीर चोट के बाद भी कई हिट फिल्में कीं

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने उन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि एक गंभीर एक्सीडेंट के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। विवेक ने साफ कहा है कि हादसा जरूर भयानक था, लेकिन उसी को अपने करियर के ठहराव की वजह बताना पूरी तरह गलत है। 20 जनवरी को जारी अपने बयान में विवेक ओबेरॉय ने कहा, “हाल के दिनों में यह बात फैलाई गई कि एक्सीडेंट के कारण मैं फिजिकली डिमांडिंग रोल्स नहीं कर सकता था और इसलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी। यह पूरी तरह सच नहीं है।” पैर में डली थी 18 इंच की टाइटेनियम रॉड विवेक ने बताया कि उनका एक्सीडेंट बेहद गंभीर था। इस हादसे में उन्हें कई फ्रैक्चर हुए और सर्जरी के दौरान पैर में 18 इंच की टाइटेनियम रॉड डाली गई थी। उन्होंने कहा, “रिकवरी शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी बहुत चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन डॉक्टर अनिल ईरानी और उनकी पूरी टीम की बदौल...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा कायम, 47वें दिन भी की करोड़ों की कमाई ‘द राजा साब’ को बड़ा झटका, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ पांच दिन में ही ढेर
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा कायम, 47वें दिन भी की करोड़ों की कमाई ‘द राजा साब’ को बड़ा झटका, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ पांच दिन में ही ढेर

मुंबई। जहां एक ओर सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज है, वहीं रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ थमने का नाम नहीं ले रही। रिलीज के 47वें दिन भी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। सातवें हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म लगातार नई मिसाल कायम कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा अपने नाम रखा। दिलचस्प बात यह है कि टिकटों पर ‘ट्यूजडे ऑफर’ लागू होने के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया, फिर भी इसका कलेक्शन मजबूत बना रहा। 47 दिनों में 828 करोड़ का आंकड़ा पार Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने 47 दिनों में देशभर में 828.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ यह साफ दिखाती है कि दर्शकों में इस...
‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ धमाल, 48 घंटे में बिके एक लाख से ज्यादा टिकट ‘धुरंधर’ से शोज छीनने की तैयारी, थिएटरों को मिले सख्त निर्देश
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ धमाल, 48 घंटे में बिके एक लाख से ज्यादा टिकट ‘धुरंधर’ से शोज छीनने की तैयारी, थिएटरों को मिले सख्त निर्देश

मुंबई। सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। एडवांस बुकिंग के शुरुआती 48 घंटों में ही फिल्म के 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जबकि प्री-सेल्स के लिए अभी दो दिन और बाकी हैं। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघरों के बीच टकराव की स्थिति भी बनती नजर आ रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। 1997 की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के रूप में यह फिल्म न सिर्फ देशभक्ति की भावना से जुड़ी है, बल्कि गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होने का फायदा भी इसे मिलने वाला है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले Sacnilk के मुताबिक, 19 जनवरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में अब तक 1,06,855 टिकट बिक चुके हैं। इससे फिल्म ने 3.43 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है, जबकि ब्...
‘धुरंधर 2’ में दिखेंगे विक्की कौशल! मेजर विहान के रोल में कैमियो, पिछले साल ही पूरी कर चुके हैं शूटिंग
Entertainment

‘धुरंधर 2’ में दिखेंगे विक्की कौशल! मेजर विहान के रोल में कैमियो, पिछले साल ही पूरी कर चुके हैं शूटिंग

मुंबई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल 2025 में ही पूरी कर ली थी, हालांकि मेकर्स ने अब तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। 47 दिनों में फिल्म ने भारत में 828.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1287 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसी जबरदस्त सफलता के बाद इसका सीक्वल ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के चर्चित किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में दिखाई द...
‘जय हो’ को लेकर राम गोपाल वर्मा का दावा निकला ग़लत, सुखविंदर सिंह ने बताया पूरा सच
Entertainment

‘जय हो’ को लेकर राम गोपाल वर्मा का दावा निकला ग़लत, सुखविंदर सिंह ने बताया पूरा सच

मुंबई। एआर रहमान को लेकर चल रहे विवादों के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का एक पुराना बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बयान में राम गोपाल वर्मा ने दावा किया था कि ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का मशहूर गीत ‘जय हो’ एआर रहमान ने नहीं, बल्कि गायक सुखविंदर सिंह ने कंपोज किया था। हालांकि यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत साबित हो चुका है। राम गोपाल वर्मा के इस दावे को हाल के दिनों में एआर रहमान की आलोचना कर रहे लोग बढ़ा-चढ़ाकर साझा कर रहे हैं। लेकिन इस दावे के सामने आते ही गायक सुखविंदर सिंह ने स्वयं इसे खारिज कर दिया था और साफ किया था कि उन्होंने केवल गीत को आवाज़ दी थी, उसका संगीत एआर रहमान ने ही तैयार किया था। सुखविंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था, “यह गाना पूरी तरह से एआर रहमान ने कंपोज किया है। मैंने सिर्फ इसे गाया है। संभव है राम गोपाल वर्मा जी को किसी न...
Entertainment

‘नागिन 7’ के 8वें एपिसोड पर भड़के दर्शक, AI और VFX के अत्यधिक इस्तेमाल पर एकता कपूर को घेरा

मुंबई। कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ का आठवां एपिसोड दर्शकों को खासा निराश कर गया है। एपिसोड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) के अत्यधिक उपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दर्शकों ने शो की निर्माता एकता कपूर और मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। हालिया एपिसोड में अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार अनंता के नागिन अवतार को दिखाया गया, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि, कहानी के बीच आए नागिन और ड्रैगन की लड़ाई वाले दृश्य ने फैंस को निराश कर दिया। दर्शकों का कहना है कि यह सीन बेहद बनावटी, कार्टूननुमा और अवास्तविक लगा। AI और VFX पर उठे सवाल एपिसोड की शुरुआत एलिस कौशिक के किरदार से होती है, जहां वह मंदिर में अनंता के लिए प्रार्थना करती नजर आती हैं। वहीं दूसरी ओर, तेज बारिश के बीच प्रिय...
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का सिंगिंग डेब्यू, ‘लाइकी लाइका’ के गाने ने जीता दर्शकों का दिल
Entertainment

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का सिंगिंग डेब्यू, ‘लाइकी लाइका’ के गाने ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइकी लाइका’ से राशा ने न सिर्फ अभिनय की दुनिया में कदम आगे बढ़ाया है, बल्कि इसी फिल्म के गाने के जरिए उन्होंने सिंगिंग डेब्यू भी कर लिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शक उनकी आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ‘लाइकी लाइका’ के गाने ‘चाप तिलक’ से राशा थडानी ने फिल्मों में बतौर सिंगर अपनी शुरुआत की है। इससे पहले भी वे सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग टैलेंट की झलक दिखा चुकी थीं, लेकिन यह पहली बार है जब उनकी आवाज किसी फिल्म का हिस्सा बनी है। फैन्स बोले— ‘ये गाना फायर है’ गाने के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “शानदार और सुरीली आवाज, बेहद खूबसूरत गाना।” वहीं, दूसरे ने कहा, “ये गाना तो फायर है, राशा की आवाज कमाल की है।...
Entertainment

‘जियो और जीने दो’— रणवीर सिंह संग उम्र के अंतर पर सारा अर्जुन का दो टूक जवाब

मुंबई। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी को लेकर उम्र के करीब 20 साल के अंतर पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। अब इस पूरे विवाद पर सारा अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ और संतुलित प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी से बातचीत में सारा अर्जुन ने कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले वे सोशल मीडिया से लगभग दूर थीं, इसलिए उम्र के अंतर को लेकर हो रही आलोचनाएं उन तक पहुंची ही नहीं। उन्होंने कहा, “सारा शोर सोशल मीडिया पर ही होता है और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। सबकी अपनी-अपनी राय होती है। मैं ‘जियो और जीने दो’ में विश्वास रखती हूं। दूसरों की राय से मेरे विचार प्रभावित नहीं होते।” कहानी पर था पूरा भरोसा सारा ने स्पष्ट किया कि उन्हें फिल्म की कहानी और अपने किरदार की पूरी समझ थी। उन्होंने ...
अक्षय कुमार की कार से हादसा: ड्राइवर गिरफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज
Entertainment

अक्षय कुमार की कार से हादसा: ड्राइवर गिरफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कार से जुड़े सड़क हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई की जुहू पुलिस ने दुर्घटना के कुछ घंटों बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। इस हादसे में एक ऑटोरिक्शा चालक और उसका यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कैसे हुआ हादसा मुंबई पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच हुई। हादसे में दो कारें और एक ऑटोरिक्शा शामिल थे। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार से आ रही एक कार ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटोरिक्शा पलट...
एआर रहमान पर अनूप जलोटा की टिप्पणी से मचा विवाद, धर्म बदलने की ‘सलाह’ पर बंटी प्रतिक्रियाएं
Entertainment

एआर रहमान पर अनूप जलोटा की टिप्पणी से मचा विवाद, धर्म बदलने की ‘सलाह’ पर बंटी प्रतिक्रियाएं

मुंबई। देश के जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान के हालिया बयान के बाद फिल्म और संगीत जगत में नई बहस छिड़ गई है। अब इस विवाद में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा की एंट्री ने मामला और गर्मा दिया है। अनूप जलोटा ने रहमान को धर्म को लेकर ऐसी सलाह दे दी है, जिस पर सोशल मीडिया से लेकर कला जगत तक तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने कहा कि यदि ए.आर. रहमान को यह महसूस हो रहा है कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें वापस हिंदू धर्म अपनाकर देखना चाहिए। जलोटा का यह बयान सामने आते ही विवाद का रूप ले चुका है। क्या बोले अनूप जलोटा? अनूप जलोटा ने रहमान के धार्मिक बैकग्राउंड का उल्लेख करते हुए कहा, “ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया। इसके बावजूद उन्होंने संगीत की दुनिया में जबरदस्त नाम कमाया। लेकि...