अक्षय कुमार की कार से ऑटो रिक्शा टकराया, ड्राइवर की हालत गंभीर, भाई ने मांगी आर्थिक मदद
मुंबई। सोमवार, 19 जनवरी की रात जुहू इलाके में हुए सड़क हादसे में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की गाड़ी के काफिले ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्शा ड्राइवर और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ड्राइवर का भाई मोहम्मद समीर ने अब इलाज और मुआवजे में मदद की अपील की है।
घटना रात 8:30 बजे मुक्तेश्वर रोड, जुहू पर हुई। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की इनॉवा गाड़ी के पीछे एक मर्सिडीज गाड़ी तेज़ी से आ रही थी। मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, और इनोवा सीधे ऑटो रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह पलट गया और बुरी तरह टूट गया। हादसे में ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहम्मद समीर ने एएनआई से बातचीत में कहा, “भाई के रिक्शा के पीछे इनोवा थी, उसके पीछे मर्सिडीज आई और टक्कर मार दी। मेरा भाई और उसमें सवार एक यात्री दब गए। पूरा र...










