बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, 48वें दिन भी रिकॉर्ड कमाई ‘द राजा साब’, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ीं
मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम को पूरी तरह सही साबित कर रही है। रिलीज के 48वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। हालिया रिलीज फिल्मों—प्रभास की ‘द राजा साब’, ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’—के मुकाबले ‘धुरंधर’ अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ कराची के पुराने इलाके ल्यारी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के गुप्त अभियान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय एजेंट हमजा अली मजारी की भूमिका में हैं, जो रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ कर मिशन को अंजाम देता है। दमदार कहानी, देशभक्ति और एक्शन के मेल ने फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है।
48वें दिन भी 1.15 करोड़ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने ...










