इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ ने OTT पर मचाया धमाल, कोरियन सीरीज और आर्यन खान के शो को पछाड़ा
नई दिल्ली। इमरान हाशमी की फिल्म ‘तस्करी’, जो 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में नेटफ्लिक्स के टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो की वर्ल्ड लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस दौरान फिल्म ने आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सहित कई शो को पीछे छोड़ दिया।
शो की सफलता के आंकड़े
नीरज पांडे की इस फिल्म में इमरान हाशमी कस्टम अधिकारी के किरदार में नजर आए। नेटफ्लिक्स के अनुसार, फिल्म को 54 लाख व्यूज मिले और कुल 294 लाख घंटे का व्यूज दर्ज किया गया। IMDb पर फिल्म की रेटिंग 7.3 है।
कोरियन सीरीज से भी आगे
टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोरियन सीरीज ‘Can This Love Be Translated?’ रही। इस शो को 4 मिलियन व्यूज और 53.2 मिलियन घंटे का व्यूज मिला। गौरतलब है कि ‘तस्करी’ का कुल समय 5 घंटे 24 मिनट था, जबकि कोरियन शो का समय 13 घंटे 11 मिनट था, जिससे नेटफ्लिक्स की व्यूज गणना में समय का...










