‘नागिन 7’ के सेट पर मोबाइल बैन! एकता कपूर की नई पॉलिसी से झुंझलाए यूजर्स, बोले- ‘नो AI नीति कब आएगी?’
टीवी की लोकप्रिय निर्माता एकता कपूर का नया शो 'नागिन 7' दर्शकों के बीच छाया हुआ है। लीड रोल में प्रियंका चाहर चौधरी हैं। हाल ही में खबर आई है कि एकता ने सेट पर मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्त पाबंदी लगा दी है।
सेट पर 'नो मोबाइल फोन' नीति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर फोटो और वीडियो लीक होने से रोकने के लिए यह नई पॉलिसी लागू की गई है। अब कलाकार और क्रू मेंबर्स सेट पर मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर इस पॉलिसी को लेकर बहस शुरू हो गई। एक यूजर ने कहा, “ये बहुत ज्यादा है।” तो किसी ने मजाक में पूछा, “नो AI नीति कब आएगी?” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “बस कुछ दिनों के लिए ही सख्ती रहेगी, बाद में सबकुछ की इजाजत होगी। ऐसा एकता कपूर अपने कई शोज़ में कर चुकी हैं, जैसे YHM, कुंडली और KZK 2।”
'नागिन 7' में AI का इस्तेमाल
शो में हर एप...










