

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध पहुंचकर जलभराव की स्थिति और नहरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बरगी बांध का जलस्तर 413.75 मीटर है।

निरीक्षण के दौरान दाईं तट नहर में सिंचाई के लिए 15 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जबलपुर, पनागर और सिहोरा क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल प्रवाह की सतत निगरानी तथा नहरों की नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


