फ्रांस के ग्वाडेलूप में क्रिसमस इवेंट पर कार ने रौंदा भीड़, 10 मौतें, कई घायल
पेरिस/ग्वाडेलूप। फ्रांस के कैरिबियन क्षेत्र ग्वाडेलूप में क्रिसमस के मौके पर खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक शख्स ने कार लेकर भीड़ में घुसकर लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा या जानबूझकर हमला?
घटना सैंटे-ऐन के शोएल्चर स्क्वायर में टाउन हॉल और चर्च के सामने हुई। रेडियो कैरिबियन इंटरनेशनल (RCI) की रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर मौजूद गवाहों का कहना है कि ड्राइवर को शायद गाड़ी चलाते समय कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी। हालांकि, इस थ्योरी की अधिकारी पुष्टि अभी बाकी है। ड्राइवर मौके पर ही मौजूद है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया
घटना स्थल पर फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस तैनात किए गए। शहर के मेयर ने पी...










