सऊदी अरब बनाम UAE: खाड़ी के 2 सबसे ताकतवर मुस्लिम मुल्कों के रिश्तों में आया भूचाल? सुन्नी देशों में दोस्ती से ‘जंग’ की कहानी
रियाद/अबू धाबी:सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बन गई है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद (MBZ) के बीच कभी बेहद मजबूत और गहरे संबंध थे, लेकिन अब इन दोनों देशों के बीच मतभेदों का एक नया दौर शुरू हो गया है। इन मतभेदों के केंद्र में सूडान संघर्ष और क्षेत्रीय रणनीतियों से लेकर तेल उत्पादन के विवाद तक कई मुद्दे हैं।
सूडान विवाद और सऊदी अरब की शिकायतपिछले महीने, जब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमेरिका के दौरे पर थे, तब उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद पर सूडान में संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सऊदी क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शिकायत की थी कि यूएई सूडान में हथियारों की आपूर्ति कर रहा है, जिससे सूडान में हिंसा और हत्याओं का सिलसिला ते...










