कश्मीर में हिंसा, परमाणु धमकी और भारत विरोधी बयान… आखिर क्या है ‘मुनीर डॉक्ट्रिन’? कितना बड़ा खतरा बन रहे हैं पाकिस्तान के जिहादी फील्ड मार्शल!
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, जिन्हें हाल ही में देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाया गया है, लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो न सिर्फ भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती बनते दिख रहे हैं, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कट्टरपंथी सोच और आक्रामक सैन्य दृष्टि के लिए पहचाने जाने वाले मुनीर ने CDF बनने के बाद भारत और अफगानिस्तान—दोनों को निशाने पर लिया है।
विशेषज्ञ इसे ‘मुनीर डॉक्ट्रिन’ कह रहे हैं—एक ऐसी नीति जिसमें कश्मीर को केंद्र में रखकर इस्लामी राष्ट्रवाद, सैन्य आक्रामकता और परमाणु ब्लैकमेल की रणनीति शामिल है।
भारत के खिलाफ उग्र तेवर—कश्मीर में हिंसा भड़काने का संकेत
CDF बनने के बाद मुनीर ने कहा—"भारत किसी भ्रम में न रहे। मई के संघर्ष में हमने कड़ा जवाब दिया था… अगली बार जवाब और भी गंभीर होगा।"
उनके भाषणों में खुलेआम यह संकेत मिलता है कि पा...










