ट्रंप का नया ग्लोबल प्लान: भारत, चीन, रूस और जापान के साथ C-5, क्या G-7 का होगा अंत?
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी (NSS) में एक चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा है। इसके तहत अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान को मिलाकर एक नया वैश्विक मंच C-5 बनाने की योजना है।
NSS ड्राफ्ट के अनुसार, C-5 आर्थिक या लोकतांत्रिक मानदंडों पर आधारित नहीं होगा, बल्कि दुनिया की पांच सबसे बड़ी जनसंख्या वाले और जियो-पॉलिटिकल रूप से शक्तिशाली देशों का मंच होगा। इस समूह का उद्देश्य विश्व स्तर पर सुरक्षा, शांति और जियो-पॉलिटिकल मुद्दों का समाधान करना होगा।
G-7 का दबदबा खतरे में?
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर C-5 का गठन होता है, तो G-7 का अस्तित्व और वैश्विक प्रभाव संकट में पड़ सकता है। G-7 में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूके शामिल हैं।
रूस और अमेरिका का दृष्टिकोण
ट्रंप प्रशासन ने NSS में स्पष्ट किया है कि अमेरि...










