समंदर में पिद्दी, सोशल मीडिया पर फुंफकार: पाकिस्तान नौसेना ने AI से बनाई वर्चुअल फ्लीट
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान की नौसेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी युद्ध की छवि बनाने का नया अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना के सूत्रों के अनुसार यह पूरी योजना सुनियोजित डीपफेक ऑपरेशन के तहत चल रही है, जिसमें डिजिटल तकनीक के जरिए वास्तविकता और भ्रम के बीच का अंतर मिटा दिया गया है।
पाकिस्तानी नौसेना ने AI-जनरेटेड फ्लीट, डीपफेक वीडियो और एडिटेड युद्ध क्लिप्स के जरिए खुद को शक्तिशाली नौसैनिक शक्ति के रूप में पेश किया है, जबकि असल में उसकी नौसैनिक क्षमता सीमित है। भारतीय खुफिया सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैलाए गए इन वीडियो में मिसाइल परीक्षण, युद्धाभ्यास और वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के फर्जी बयान शामिल हैं।
AI वीडियो से फैलाया भ्रमहाल ही में पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. त्रिपाठी को निशाना बनाकर AI डीपफेक वीडियो जारी...










