भारत ने SAARC प्रक्रिया में बाधा डाली, पाकिस्तान ने चीन और बांग्लादेश के साथ नया गुट बनाने की तैयारी शुरू कर दी
इस्लामाबाद/ढाका, 12 दिसंबर 2025: पाकिस्तान ने SAARC की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत के रवैये की वजह से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) लगभग निष्क्रिय हो गया है। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि यह प्लेटफॉर्म, जो क्षेत्रीय सहयोग के लिए अहम है, कमजोर किया जा रहा है।
भारत पर पाक का आरोप
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंदराबी ने कहा, "भारत ने लगातार SAARC की प्रक्रिया को बाधित किया है। यह रवैया दुखद है, लेकिन पाकिस्तान उम्मीद करता है कि SAARC प्रक्रिया जल्द ही फिर से शुरू होगी।" उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के नेतृत्व में भारत के बिना एक नया क्षेत्रीय गुट बनाने की कोशिश की जा रही है।
इतिहास भी रहा है विवादास्पद
ताहिर हुसैन ने याद दिलाया कि भारत ने ...










