Sunday, July 26

World

बोंडी बीच आतंकी हमला: पाकिस्तानी नागरिक बाप-बेटे ने मचाया कत्लेआम, लश्कर-ए-तैयबा पर शक
World

बोंडी बीच आतंकी हमला: पाकिस्तानी नागरिक बाप-बेटे ने मचाया कत्लेआम, लश्कर-ए-तैयबा पर शक

सिडनी (अभिजात शेखर आजाद) – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी पर्व हनुका के दौरान हुए आतंकवादी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इस भीषण गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार हमले में शामिल दो बंदूकधारी बाप-बेटे हैं, जिनकी पहचान साजिद अकरम (50) और नवीद अकरम (24) के रूप में हुई है। पिता साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि बेटा नवीद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस और अमेरिकी खुफिया सूत्रों के अनुसार दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और सिडनी में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि हमले के बाद पास की सड़क से कई इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए गए, जिससे आशंका है कि यह हमला और बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने के लिए योजना बनाकर किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ASIO ने पुष्टि...
Bondi Beach Attack: निहत्थे होकर आतंकी को दबोचा, बंदूक छीनकर टाल दिया बड़ा नरसंहार, अहमद अल अहमद बने हीरो
World

Bondi Beach Attack: निहत्थे होकर आतंकी को दबोचा, बंदूक छीनकर टाल दिया बड़ा नरसंहार, अहमद अल अहमद बने हीरो

सिडनी (अभिजात शेखर आजाद) – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर रविवार शाम को हुए आतंकवादी हमले में 15 लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की पुष्टि हुई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार हमले में दो बंदूकधारी शामिल थे, जिनकी पहचान बाप-बेटे के रूप में हुई है। उनकी उम्र क्रमशः 50 और 24 साल है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि इस हमले में कोई और हमलावर शामिल नहीं था। दोनों आतंकी पाकिस्तान मूल के बताए जा रहे हैं। इस भीषण हमले के बीच एक आम नागरिक अहमद अल अहमद (43) ने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए कई जिंदगियां बचाई। अहमद ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर एक बंदूकधारी से राइफल छीन ली और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह साहसिक क्षण कैद हुआ, जिसे दुनियाभर में सराहा जा रहा है। अहमद अल अहमद कौन हैं?अहमद सिडनी के सदरलैंड शायर के रहने वाले हैं और दो बच्चों के पिता हैं। व...
पहलगाम और बोंडी बीच – जिहाद का एक ही चेहरा, अरब एक्सपर्ट ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की
World

पहलगाम और बोंडी बीच – जिहाद का एक ही चेहरा, अरब एक्सपर्ट ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की

सिडनी/अबू धाबी (अभिजात शेखर आजाद) – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार शाम को बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार हमलावर बाप-बेटे की जोड़ी थी, जिनकी पहचान साजिद अकरम (50) और उनके बेटे नवीद अकरम (24) के रूप में हुई है। इस आतंकी हमले में लगभग 30 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। हमले के समय बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुका मनाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दोनों हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरी ऑस्ट्रेलिया दहल गई। अवैध प्रवासियों की नीति पर उठ रहे सवालविशेषज्ञों ने ऑस्ट्रेलिया में पहले लागू की गई अवैध प्रवासियों के खुले स्वागत की नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यहूदियों के खिलाफ हमलों में बढ़ोतरी और सुरक्षा की अनदेखी को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ऑस्ट्रेलियाई सर...
बाप-बेटे ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर किया आतंकी हमला, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची
World

बाप-बेटे ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर किया आतंकी हमला, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची

सिडनी (अभिजात शेखर आजाद) – ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार शाम हुई मास शूटिंग ने पूरे देश को दहलाया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी के पीछे बाप-बेटे की जोड़ी थी। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम (50) और उनके बेटे नवीद अकरम (24) के रूप में हुई। इस हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि इस हमले में और कोई हमलावर शामिल नहीं था। मुठभेड़ में साजिद अकरम ढेर, नवीद गंभीर हालत मेंपुलिस ने बताया कि साजिद अकरम को मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि नवीद अकरम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की और हनुका उत्सव में जुटे यहूदी समुदाय को निशाना बनाया। हमलावर की मां ने कहा – मेरा बेटा बहुत अच्छा हैनवीद अकरम की मां वेरेना अकरम ने अपने बेटे को “एक अच्छा लड़का” बताया और कहा कि उन्हें विश्वास ...
असीम मुनीर ने भारत सीमा के पास किया एंटी-टैंक ड्रोन अभ्यास, बढ़ी युद्ध की तैयारियों की आशंका
World

असीम मुनीर ने भारत सीमा के पास किया एंटी-टैंक ड्रोन अभ्यास, बढ़ी युद्ध की तैयारियों की आशंका

इस्लामाबाद (रिजवान) – पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सीमा के पास एंटी-टैंक ड्रोन अभ्यास किया, जिसे खुद पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) असीम मुनीर ने देखा। यह अभ्यास भारतीय सीमा से सटे पंजाब प्रांत के गुजरांवाला और सियालकोट के खेतों में किया गया। इस दौरान ड्रोन का इस्तेमाल बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए किया गया। छावनियों का दौराअसीम मुनीर ने शनिवार को गुजरांवाला और सियालकोट की छावनी का दौरा कर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध के लिए सटीकता और स्थिति की जानकारी बेहद जरूरी है। मुनीर के लगातार भारत की सीमा के पास सैन्य गतिविधियों की समीक्षा करने से यह सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तानी सेना कोई साजिश रच रही है या नहीं। ड्रोन अभ्यास का वीडियो आया सामनेअभ्यास के दौरान सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनीर ने शीर्ष सैन्य अफसरों के साथ इस तैयारी क...
सिडनी गोलीबारी में पकड़ा गया पाकिस्तानी मूल संदिग्ध, खुल रहे नए राज
World

सिडनी गोलीबारी में पकड़ा गया पाकिस्तानी मूल संदिग्ध, खुल रहे नए राज

सिडनी (रिजवान) – ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार शाम हुई मास शूटिंग ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। दो हमलावरों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने में 12 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हमले को आतंकी हमला करार दिया है। हाल ही में सामने आया है कि गोलीबारी में शामिल दो में से एक हमलावर का पाकिस्तानी मूल है। पुलिस ने उसकी पहचान 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में की है। नवीद अकरम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा हमलावर मारा गया। नवीद अकरम कौन है?जांच अधिकारियों के अनुसार, नवीद अकरम न्यू साउथ वेल्स की अल-मुराद इंस्टीट्यूट का छात्र था, जो अरबी और कुरान की शिक्षा देता है। इसके अलावा उसने सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और पाकिस्तान के हैमदर्द यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। उसे संस्थान में आदर्श छात्र बताया गया, लेकिन हाल ही में उसने अपनी नौकरी खो दी थी। स...
सिडनी में यहूदियों पर गोलीबारी, 12 की मौत: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने किया जनता से बड़ा वादा
World

सिडनी में यहूदियों पर गोलीबारी, 12 की मौत: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने किया जनता से बड़ा वादा

सिडनी (रिजवान) – ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान हुई गोलीबारी को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आतंकी हमला करार दिया है। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 29 अन्य घायल हैं। घटना के वक्त कार्यक्रम में लगभग 1,000 लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। एक हमलावर को मौके पर मार गिराया गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और यह सुनिश्चित नहीं किया जा सका है कि इसमें कोई तीसरा हमलावर शामिल था या नहीं। आसपास के इलाके में मिली संदिग्ध वस्तुओं की जांच विशेषज्ञ अधिकारी कर रहे हैं। बॉन्डी बीच का महत्वबॉन्डी बीच, न्यू साउथ वेल्स राज्य के पूर्वी सिडनी में स्थित है और ऑस्ट्रेलिया के सबसे लोकप्रिय बीच में से एक है। हर साल लाखों लोग यहां आते हैं। रविवार को यहूदी समुदाय ने हनुक्का का पहला दिन मनाने के लिए कार्य...
ओमान की खाड़ी में ईरान ने तेल टैंकर जब्त किया
World

ओमान की खाड़ी में ईरान ने तेल टैंकर जब्त किया

तेहरान/ओमान: ईरान ने ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है, जिसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर सवार थे। ईरानी अर्धसरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि टैंकर 60 लाख लीटर अवैध डीजल ईंधन लेकर जा रहा था और इसे रोकने से पहले जहाज ने अपने सभी नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे। ईरान की लगातार कार्रवाईईरानी सेना समय-समय पर उन जहाजों को रोकती रही है, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे खाड़ी में अवैध ईंधन ले जा रहे हैं। ईरान में खुदरा ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जिससे इसे दूसरे देशों में अवैध रूप से बेचना बेहद लाभकारी होता है। पिछले महीने भी ईरानी अधिकारियों ने एक और टैंकर जब्त किया था, जिसमें कथित अवैध कार्गो था। नवंबर में होर्मुज जलडमरूमध्य में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर को भी जब्त किया गया था। ईरानी अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया था कि इन कार्...
यूरोफाइटर की संख्या और रफ्तार भी बेअसर
World

यूरोफाइटर की संख्या और रफ्तार भी बेअसर

नई दिल्ली/ढाका:दक्षिण एशिया में बदलते सामरिक समीकरणों के बीच बांग्लादेश की ओर से आधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद की संभावनाओं ने रणनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना 12 से 16 यूरोफाइटर टायफून लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। यदि यह सौदा होता है, तो बांग्लादेश यूरोफाइटर संचालित करने वाला दुनिया का 11वां और दक्षिण एशिया का पहला देश होगा। यूरोफाइटर टायफून को जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और स्पेन ने मिलकर विकसित किया है। यह एक 4.5 जेनरेशन मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो हवाई युद्ध, सीमित ग्राउंड अटैक और इंटरसेप्शन मिशनों में सक्षम माना जाता है। बांग्लादेश इससे पहले चीनी J-10C लड़ाकू विमान पर विचार कर रहा था, लेकिन राफेल की तुलना में उसकी क्षमताओं को लेकर संदेह गहराने के बाद उसने यूरोफाइटर की ओर रुख किया। अग्नि-5 के सामने पारंपरिक ताकत बेमानी इस...
शहबाज शरीफ की बड़ी बेइज्जती: पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में बिन बुलाए घुसा, इस्लामाबाद की शर्मिंदगी बढ़ी
World

शहबाज शरीफ की बड़ी बेइज्जती: पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में बिन बुलाए घुसा, इस्लामाबाद की शर्मिंदगी बढ़ी

इस्लामाबाद/तुर्कमेनिस्तान: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में ऐसा कदम उठाया, जिसने पाकिस्तान को भारी राजनीतिक और कूटनीतिक शर्मिंदगी में डाल दिया। रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन और रेचेप तैयप एर्दोगन की बंद कमरे की बैठक में शहबाज शरीफ बिना बुलाए ही प्रवेश कर गए, जिससे वहां मौजूद अधिकारी और दुनिया हैरान रह गए। 40 मिनट तक बेसब्री से इंतजारवीडियो फुटेज के अनुसार, शहबाज शरीफ करीब 40 मिनट तक पुतिन का इंतजार करते रहे। पुतिन समय पर नहीं पहुंचे तो शरीफ ने अचानक मीटिंग रूम में प्रवेश कर लिया। इस दौरान रूसी और तुर्की अधिकारियों की प्रतिक्रिया साफ तौर पर हैरानी भरी थी। रूसी टेलीविजन RT इंडिया ने इस वीडियो को पोस्ट किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर सवालविश्लेषकों के मुताबिक, शहबाज शर...