Friday, July 24

World

भारत पर ‘जीत’ के बाद JF-17 बेचने के दावे, शहबाज का बयान  ब्रह्मोस हमले और एयरबेस नुकसान के बावजूद पाकिस्तान का दावा
World

भारत पर ‘जीत’ के बाद JF-17 बेचने के दावे, शहबाज का बयान ब्रह्मोस हमले और एयरबेस नुकसान के बावजूद पाकिस्तान का दावा

    पाकिस्तान, जो 1971 की जंग में आधा मुल्क खो चुका था, अब भी अपनी सैन्य उपलब्धियों को लेकर ‘विजेता’ होने का दावा करता है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि “पिछले साल की सैन्य सफलताओं के बाद पाकिस्तान का रक्षा उत्पादन और मजबूती से बढ़ा है।”   पाकिस्तानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सऊदी अरब, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, सूडान और लीबिया जैसे देशों को JF-17 लड़ाकू विमान बेच रहा है। हालांकि, इन देशों में लीबिया के अलावा किसी ने भी पाकिस्तान के दावों की पुष्टि नहीं की है।   शहबाज का बयान और सैन्य उपलब्धियां   शहबाज शरीफ ने बताया कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने तैमूर सिस्टम का सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जबकि पाकिस्तान नेवी ने LY-80 सिस्टम का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन सफलताओं से पाकिस्तान की रक्षा क्ष...
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन  F-35 जेट और मिसाइलों के साथ बढ़ा खतरा, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा
World

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन F-35 जेट और मिसाइलों के साथ बढ़ा खतरा, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

    अमेरिका ने मिडिल ईस्ट की तरफ एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन स्ट्राइक ग्रुप (ABECSG) भेजा है, जिसमें लगभग 90 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इसमें आधुनिक F-35C लाइटनिंग II और F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट जैसे विमानों के साथ-साथ आर्ले बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात हैं। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, इस कैरियर में टॉमहॉक मिसाइलें भी हैं, जिनकी मारक क्षमता 1,600 से 2,500 किलोमीटर के बीच है, जिससे यह ईरान की सीमा में घुसे बिना देश के कई हिस्सों में हमला कर सकता है।   रिपोर्ट के मुताबिक, अब्राहम लिंकन स्ट्राइक ग्रुप परमाणु ऊर्जा से संचालित सबसे शक्तिशाली समुद्री यूनिट है और इसे चलता-फिरता युद्धक मैदान माना जाता है। जनवरी के पहले हफ्ते तक यह कैरियर दक्षिण चीन सागर और फिलीपीन सागर में ऑपरेट कर रहा था, लेकिन पेंटागन ने इसे बढ़ते ईरान तनाव के बीच मध्य पूर्व की तरफ बढ़न...
तुर्की से ड्रोन और हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदेगा बांग्लादेश  एर्दोगन की ‘इस्लामिक कूटनीति’ से भारत के चारों ओर बन रहा नया सुरक्षा घेरा?
World

तुर्की से ड्रोन और हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदेगा बांग्लादेश एर्दोगन की ‘इस्लामिक कूटनीति’ से भारत के चारों ओर बन रहा नया सुरक्षा घेरा?

  तुर्की और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग तेज़ी से गहराता जा रहा है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश वायुसेना तुर्की से ANKA सीरीज के ड्रोन और T129 ATAK हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदने की दिशा में गंभीर बातचीत कर रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन इस्लामिक देशों के साथ सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।   सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान से ढाका में तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TAI) के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की। इस बैठक में ड्रोन और हमलावर हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि बांग्लादेश आठ T129 ATAK हेलीकॉप्टर खरीद सकता है।   पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश   गौरतलब है कि तुर्की पहले ही पाकिस्तान को ड्रोन और सैन्य सहायता...
सऊदी अरब के सबसे उम्रदराज शख्स का निधन, 110 साल में किया निकाह, 40 बार हज और 142 साल की ऐतिहासिक उम्र
World

सऊदी अरब के सबसे उम्रदराज शख्स का निधन, 110 साल में किया निकाह, 40 बार हज और 142 साल की ऐतिहासिक उम्र

  सऊदी अरब के सबसे उम्रदराज व्यक्ति माने जाने वाले शेख नासर बिन रद्दान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी रियाद में 142 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से अंतिम सांस ली। उनका जीवन न सिर्फ असाधारण लंबी उम्र का प्रतीक था, बल्कि आधुनिक सऊदी अरब के इतिहास का चलता-फिरता दस्तावेज भी माना जाता है।   शेख नासर ने अपनी आंखों से सऊदी अरब को एक गरीब रेगिस्तानी देश से वैश्विक तेल महाशक्ति बनते देखा। उन्होंने देश के संस्थापक किंग अब्दुलअज़ीज़ बिन अब्दुल रहमान अल सऊद के शासनकाल से लेकर मौजूदा शासक किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ तक का दौर देखा।   110 साल की उम्र में शादी, पिता बनकर दुनिया को चौंकाया   शेख नासर उस समय दुनिया भर में चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने 110 साल की उम्र में निकाह किया और बाद में पिता बने। इस विवाह से उन्हें एक बेटी हुई, जिसने चिकित्सा और ज...
ईरान में दमन की नई मिसाल: 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी को आज फांसी, परिवार को अंतिम मुलाकात के लिए सिर्फ 10 मिनट
World

ईरान में दमन की नई मिसाल: 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी को आज फांसी, परिवार को अंतिम मुलाकात के लिए सिर्फ 10 मिनट

  ईरान में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच आज एक ऐसा कदम उठाया जा रहा है, जिसने पूरी दुनिया में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। ईरानी प्रशासन आज 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी को फांसी देने जा रहा है। यह ईरान में मौजूदा आंदोलन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी को दी जाने वाली पहली मौत की सजा मानी जा रही है।   इरफान सोलतानी को 8 जनवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिया गया था। परिवार का आरोप है कि न तो गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना दी गई और न ही मुकदमे की सुनवाई की तारीखों के बारे में कोई जानकारी साझा की गई। परिवार को सिर्फ यह बताया गया कि अदालत ने इरफान को मौत की सजा सुनाई है और उन्हें आखिरी मुलाकात के लिए मात्र 10 मिनट दिए जाएंगे।   ‘भगवान के खिलाफ विद्रोह’ का आरोप   ईरानी न्याय व्यवस्था के अन...
ईरान को वेनेजुएला न समझें ट्रंप, दबाव के आगे नहीं झुकेगा खामेनेई का देश: भारत के लिए भी बढ़ी चिंता
World

ईरान को वेनेजुएला न समझें ट्रंप, दबाव के आगे नहीं झुकेगा खामेनेई का देश: भारत के लिए भी बढ़ी चिंता

    शिया बहुल देश ईरान इन दिनों अभूतपूर्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। गिरती अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। देश के 50 से अधिक शहरों में फैली इस अशांति में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए ईरान सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद, एयरस्पेस पर प्रतिबंध और पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।   इन हालात के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि “ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं।” खामेनेई ने आरोप लगाया कि देश में भड़काए जा रहे ये प्रदर्शन विदेशी ताकतों की साजिश का हिस्सा हैं, जिनका मकसद इस्लामी गणराज्य को अस्थिर करना है।   ट्रंप की धमकी और बढ़ता टकराव   अमेरिकी राष्ट्रपति डोन...
लंदन में ग्रूमिंग गैंग का आतंक, नाबालिग सिख लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, सिख समुदाय के विरोध के बाद आरोपी हिरासत में
World

लंदन में ग्रूमिंग गैंग का आतंक, नाबालिग सिख लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, सिख समुदाय के विरोध के बाद आरोपी हिरासत में

  ब्रिटेन की राजधानी लंदन से ग्रूमिंग गैंग से जुड़ा एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेस्ट लंदन के हाउंस्लो इलाके में एक 16 वर्षीय सिख नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया और करीब 200 सिखों ने एक फ्लैट पर प्रदर्शन करते हुए धावा बोला, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया।   घटना के बाद लड़की को सुरक्षित उसके परिवार के पास वापस भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की कानूनी प्रक्रिया के तहत पड़ताल की जा रही है।   सिख प्रेस एसोसिएशन का दावा   सिख प्रेस एसोसिएशन के अनुसार, आरोपी की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है और वह हाउंस्लो इलाके में रहता है। आरोप है कि उसने लंबे समय से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने जाल में ...
भारत की 36 अरब डॉलर की राफेल महाडील से फ्रांस की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट, GDP में बढ़ोतरी तय
World

भारत की 36 अरब डॉलर की राफेल महाडील से फ्रांस की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट, GDP में बढ़ोतरी तय

    भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर होने जा रही ऐतिहासिक महाडील से फ्रांस को भारी आर्थिक लाभ मिलने वाला है। करीब 36 अरब डॉलर (लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये) की इस डील को फ्रांसीसी मीडिया ने अपनी अर्थव्यवस्था के लिए “गेमचेंजर” बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सौदे से फ्रांस की GDP में कुछ प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।   फ्रांस की प्रतिष्ठित डिफेंस वेबसाइट Avions Legendaires के अनुसार, भारत अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने जा रहा है। इस समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर होने की संभावना है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे।   मेक इन इंडिया के तहत भारत में निर्माण   रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे के पहले चरण में 90 नए राफेल F4 विमान भारत को कम और मध्यम अवधि में मिलेंगे, जिनका निर्माण मेक इन इं...
ईरान पर अमेरिका हमला करेगा तो पाकिस्तान देगा एयरबेस? असीम मुनीर ने बुलाई आपातकालीन बैठक, शहबाज सरकार मुश्किल में
World

ईरान पर अमेरिका हमला करेगा तो पाकिस्तान देगा एयरबेस? असीम मुनीर ने बुलाई आपातकालीन बैठक, शहबाज सरकार मुश्किल में

  इस्लामाबाद, 14 जनवरी: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और अमेरिकी हस्तक्षेप की आशंका ने पाकिस्तान को कूटनीतिक और सुरक्षा संकट में डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मदद “बीच रास्ते” में पहुँच रही है, जिससे अफवाहें तेज हो गई हैं कि अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।   इस बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने देश के टॉप सुरक्षा अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में ISI चीफ, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर, दक्षिणी कमांडर, मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टर और COAS के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यह चर्चा हुई कि यदि अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो पाकिस्तान की भूमिका क्या होगी और उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।   मुख्य चिंताएँ और खतरे:   ट्रंप पाकिस्तान से ईरान के फ्रंट को खोलने ...
ईरान में खामेनेई के आदेश पर कत्लेआम: 2500 से अधिक की मौत, देश में हड़कंप
World

ईरान में खामेनेई के आदेश पर कत्लेआम: 2500 से अधिक की मौत, देश में हड़कंप

      तेहरान, 14 जनवरी: ईरान में बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन अब हिंसक हो चुके हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 2500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा में देश की तीनों सरकारी शाखाओं की सहमति के साथ सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के आदेश दिए।   विरोध प्रदर्शन और हिंसा का विस्तार:   प्रदर्शन बीते साल 28 दिसंबर से शुरू हुए, जब व्यापारी महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे। धीरे-धीरे आम लोग भी इसमें शामिल हुए और गुरुवार की रात प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर लिया। सार्वजनिक जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई, मस्जिदें भी इससे अछूती नहीं रहीं।   सख्त सुरक्षा कार्रवाई:   ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फायरिंग की इजाजत दी। इस्लामिक रिवोल्यू...