CPEC पर मंडराया बड़ा खतरा: पाकिस्तान में डूब सकता है 62 अरब डॉलर का चीनी निवेश, इटली की रिपोर्ट से बीजिंग में हड़कंप
पाकिस्तान में गहराती राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ता उग्रवाद और खराब होती सुरक्षा व्यवस्था अब चीन की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना चीन–पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इटली के प्रतिष्ठित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिकल स्टडीज (ISPI) की ताजा रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो पाकिस्तान में चीन का 62 अरब डॉलर से अधिक का निवेश गंभीर संकट में पड़ सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में हालात इतने अस्थिर हो चुके हैं कि चीनी अधिकारियों और इंजीनियरों की सुरक्षित आवाजाही तक सवालों के घेरे में है। यदि बीजिंग को अपने नागरिकों और परियोजनाओं की सुरक्षा का भरोसा नहीं मिला, तो चीन को इस्लामाबाद के साथ अपने रणनीतिक जुड़ाव पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।
चीन की रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को झटका
आईएसपीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस...










