डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान की झुकी हुई रुख – न्यूक्लियर प्रोग्राम सस्पेंड करने के लिए तैयार
तेहरान/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच तनावपूर्ण संबंधों में नया मोड़ आ गया है। तुर्की के इस्तांबुल में आगामी बैठक से पहले ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को सस्पेंड करने के संकेत दिए हैं।
अमेरिकी अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक, ईरान अपने परमाणु बम बनाने के लिए एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को रूस भेजने पर विचार कर रहा है। इसके बदले में ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम की गतिविधियों को 60 प्रतिशत एनरिचमेंट से घटाकर 20 प्रतिशत करने पर तैयार है।
इससे पहले ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था और धमकी दी थी कि अगर अमेरिका हमला करता है, तो क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा। लेकिन अब ईरान ने अमेरिकी हमले से बचने और कूटनीतिक बातचीत के लिए रुख नरम कर लिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा, "हमारे जहाज ईरान की तरफ जा रहे हैं और बात...








