कश्मीर एकजुटता दिवस पर पाकिस्तान का दांव पड़ा उल्टा, यूरोप में कश्मीरियों ने खोली पोल
इस्लामाबाद/ब्रैडफोर्ड/ब्रसेल्स: पाकिस्तान हर साल 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाकर कश्मीर पर अपने प्रोपेगैंडा को बढ़ाने का प्रयास करता है। इस बार यह दांव पाकिस्तान के लिए ही शर्मिंदगी का सबब बन गया। यूरोप के विभिन्न देशों में बसे कश्मीरियों ने पाकिस्तान की इस दिखावटी एकजुटता को बेनकाब कर दिया और उसे दशकों की हिंसा, दमन और डेमोग्राफिक बदलाव छिपाने के लिए किया गया स्टंट बताया।
ब्रिटेन और ब्रसेल्स में प्रदर्शन
ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के बैनर तले कश्मीरियों ने जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए जैसे –
"कब्जा मंजूरी नहीं"
"स्टेट टेररिज्म खत्म करो"
उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में पाकिस्तान समर्थित प्रॉक्सी युद्ध और आतंकवाद के चलते 1,00,000 से अधिक कश्मीरियों की...










