भारत शांति काल में भी मिसाइलों पर रखेगा परमाणु बम
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2025 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने परमाणु हथियारों की नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब शांति काल में भी अपने परमाणु बमों को उनकी मिसाइलों के साथ तैनात रख सकता है, जिससे युद्ध की स्थिति में तत्काल सेकंड-स्ट्राइक क्षमता सुनिश्चित हो सके।
तीन-स्तरीय परमाणु तिकड़ीSIPRI रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास जमीन (मिसाइल), हवा (फाइटर जेट) और समुद्र (पनडुब्बी) तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने की मजबूत क्षमता है। इस तरह भारत की परमाणु तिकड़ी पूरी तरह विकसित हो चुकी है। उदाहरण के तौर पर, हाल ही में भारत ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
क्या बदल गई नीति?पहले भारत शांति के समय अपने परमाणु हथियारों को उनके लॉन्चर से अलग रखता था, लेकिन अब मिसाइलों को ...










