बांग्लादेश का कैदी से ‘किंग’ बनने का सफर: तारिक रहमान और उनका ‘हवा भवन’ का डर
ढाका, 13 फरवरी 2026: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 12 फरवरी को हुए चुनाव में उनकी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। BNP अब तक 175 सीटें जीत चुकी है और 200 से अधिक सीटों पर जीतने की संभावना जताई जा रही है।
कैदी से नेता तक का सफर
60 साल के रहमान ने 17 साल का निर्वासन लंदन में बिताया और दिसंबर 2025 में देश लौटे। शेख हसीना के कार्यकाल में एक बम धमाके के आरोप में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।
‘डार्क प्रिंस’ और ‘हवा भवन’
2005 में अमेरिकी डिप्लोमेटिक केबल में रहमान को “डार्क प्रिंस” कहा गया था। उस दौर में उन्हें देश में समानांतर सरकार चलाने और हिंसक राजनीति में शामिल होने का आरोप था। ‘हवा भवन’ नामक दो मंजिला इमारत से वह पिछली BNP सरकार क...










