ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिकी सेना, कई हफ्तों तक चल सकती है जंग
वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने तेहरान के खिलाफ बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह हमला इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अमेरिका का सबसे बड़ा ऑपरेशन हो सकता है और यह कई हफ्तों तक जारी रह सकता है। इससे पश्चिम एशिया में युद्ध की संभावना बढ़ गई है।
अमेरिका का मिडिल ईस्ट में नया सैन्य पैंतरा
अमेरिका ने इस स्थिति को लेकर अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट में तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ हजारों सैनिक, फाइटर जेट, गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक और आधुनिक हथियारों का बेड़ा भी भेजा जाएगा, जो हमले और बचाव दोनों के लिए सक्षम होंगे।
ट्रंप के तीखे तेवर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में अमेरिकी सैनिकों से कहा, "कभी-कभी आपको डरना पड़ता है। यही एकमात्र तरीका है जिससे स्थिति को सही तरीके से संभाला जा सकता है...










