बस 5 साल में पूरी मानवता से स्मार्ट होगा AI, एलन मस्क ने दावोस में की भविष्यवाणियाँ
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम, दावोस 2026 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला व स्टारलिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने तकनीक और भविष्य को लेकर कई अहम बातें कही। मस्क ने दावा किया कि अगले पांच साल यानी 2031 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सामूहिक रूप से पूरी मानवता से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा।
मस्क ने कहा, “इस साल या निश्चित रूप से अगले साल तक हमारे पास ऐसा AI होगा, जो इंसानों की तुलना में अधिक बुद्धिमान होगा।” उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वे AI को लेकर सकारात्मक नजरिया दिखा रहे हैं; मस्क पहले भी इस तकनीक के संभावित लाभ और जोखिमों पर अपनी राय दे चुके हैं।
एलियंस पर मस्क का नजरिया
एलियंस और अंतरिक्ष जीवन को लेकर दुनियाभर में लंबे समय से चर्चा होती रही है। दावोस में मस्क ने कहा कि 9,000 से अधिक सैटेलाइटों के बावजूद अब तक किसी एलियन स्पेसशिप के कारण हमारी दिशा में ...










