एक गलती और 80 हजार रुपये गए, Blinkit कस्टमर केयर स्कैम में चंडीगढ़ की महिला हुई शिकार
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की एक महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके Blinkit अकाउंट से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने Blinkit ऐप से ग्रोसरी ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल डैमेज मिला। रिफंड पाने के चक्कर में महिला ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, और यहीं से ठगी की शुरुआत हो गई।
कैसे हुआ स्कैम?CyberDost I4C के ट्वीट के अनुसार, स्कैमर्स SEO और पेड विज्ञापन के जरिए फेक कस्टमर केयर नंबर को गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाते हैं। इन नंबरों पर कॉल करने के बाद स्कैमर्स व्हाट्सऐप पर संपर्क करते हैं और रिफंड के नाम पर AnyDesk या स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते हैं।
जैसे ही स्क्रीन शेयर किया जाता है, स्कैमर्स के पास फोन का नियंत्रण चला जाता है। इसके जरिए वे बैंक और वॉलेट ऐप्स एक्सेस कर सकते हैं और रिफंड के बजाय पैसे निकाल लेते हैं। इसी तरह चंडीगढ़ की महिला के अकाउंट से 80 हजार रु...










