AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाने होंगे डीपफेक फोटो-वीडियो, 20 फरवरी से सोशल मीडिया के लिए नए नियम
केंद्र सरकार ने AI कंटेंट और डीपफेक सामग्री से फैल रहे भ्रम पर सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए आईटी नियम 2021 में अहम बदलाव किए गए हैं, जो 20 फरवरी 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को AI कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना अनिवार्य होगा।
सरकार या कोर्ट के आदेश पर AI-जनरेटेड कंटेंट या डीपफेक फोटो-वीडियो को 3 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म से हटाना होगा। साथ ही, प्लेटफॉर्म्स को ऐसे टूल्स विकसित करने होंगे जो गंदे, धोखाधड़ी से जुड़े या गलत AI कंटेंट को रोकने में सक्षम हों।
नए नियमों के 3 प्रमुख बदलाव:
1. AI लेबल हटाना या छिपाना मना:सोशल मीडिया कंपनियां अब AI लेबल को हटा या छिपा नहीं सकेंगी। एक बार किसी फोटो-वीडियो पर AI का लेबल लग गया, तो वह हमेशा उसी तरह दिखाई देगा।
2. गंदे और धोखाधड़ी वाले AI कंटेंट पर नियंत्रण:कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे टूल्स लाएं, जो ग...










