रील के जुनून और अंधविश्वास ने ली जान: चित्तौड़गढ़ में सांप के डसने से नाबालिग की मौत
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रील बनाने और अंधविश्वास के चलते एक नाबालिग छात्र की जान चली गई। जिले के रोलहेड़ा गांव में डीजे की धुन, भीड़ और धार्मिक परंपरा के बीच सांप के डसने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
घर से सांप पकड़कर निकला, रास्ते में कई बार डसा
जानकारी के अनुसार, रोलहेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण जाट का बेटा मोहित (11वीं कक्षा का छात्र) शुक्रवार को अपने घर में निकले एक कॉमन करैत (अत्यंत विषैला सांप) को हाथ में पकड़कर देव आगमन की परंपरा के तहत लोकदेवता के थान की ओर निकल पड़ा। इस दौरान डीजे बज रहा था और गांव के लोग नाचते-गाते उसके साथ चल रहे थे।इसी बीच सांप ने मोहित के हाथ में कई बार डस लिया, लेकिन कार्यक्रम चलता रहा और किसी ने खतरे की गंभीरता को नहीं समझा।
अस्पताल नहीं, भोपे के ...










