बाड़मेर में प्रशासन पर बड़ा सवाल: अफसरों की गैरमौजूदगी पर भड़के सचिव, टीना डाबी ने संभाली स्थिति
बाड़मेर: राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी इन दिनों प्रशासनिक अनुशासन और जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को नगर परिषद के ‘शहरी समस्या समाधान शिविर’ में हुई घटना ने जिले के प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे, प्रभारी सचिव सुबीर कुमार जब शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि शिविर में बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के काम चल रहा था। इस अव्यवस्था पर सचिव ने कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशाषी अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती से पूछा, “बिना आयुक्त के कैंप चल रहा है? अफसरों को कौन सा बुखार चढ़ गया है?”
सचिव की नाराजगी के बीच, भाजपा नेता राकेश कुलदीप ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में केवल उन्हीं लोगों के काम हो रहे हैं जिनकी ‘सिफारिश’ है या जो ‘पैसा’ देते हैं। आम जनता की सुनवाई...










