फतेहपुर शेखावाटी में मकर संक्रांति पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार की 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत
फतेहपुर शेखावाटी (सीकर): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के हरसावा गांव के पास, कृषि अनुसंधान केंद्र के सामने एक ऑर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पहले पिकअप से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय कार में एक ही परिवार की आठ महिलाएं और एक चालक सवार थे। वे लक्ष्मणगढ़ में घर की मुखिया की ननद के अंतिम संस्कार में शामिल होकर फतेहपुर लौट रही थीं। घटना दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लक्ष्मणगढ़ से रवाना होने के बाद हुई।
मौके पर मौजूद लोगों ने कठिन प्रयास के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मृतक महिलाएं थीं: संतोष पत्नी सत्यनारायण, तुलस...










