मेजर यशदीप अहलावत संभालते हैं दुनिया की इकलौती सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट की कमान
जयपुर: भारतीय सेना की 61वीं कैवलरी रेजिमेंट, जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट है, ने 78वें सेना दिवस की परेड में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर मेजर यशदीप अहलावत हैं, जिन्होंने 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में भी रेजिमेंट का नेतृत्व किया था।
61वीं कैवलरी रेजिमेंट की स्थापना 1 अगस्त 1953 को राज्य कैवलरी बलों को मिलाकर की गई थी। यह रेजिमेंट न केवल युद्ध कौशल में दक्ष है, बल्कि घुड़सवारी में भी माहिर है। गणतंत्र दिवस और राष्ट्रपति के संयुक्त सत्रों में संसद तक उनकी अगुवाई इसी रेजिमेंट द्वारा की जाती है।
इस रेजिमेंट के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। राजपूत, कायमखानी और मराठा समुदायों के जवानों को प्राथमिक प्रशिक्षण के बाद 18 महीने तक घोड़ों के साथ दोस्ताना संबंध बनाने और कुशल घुड़सवार बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है...










