अलवर में 20 साल सूखे पड़े कुओं में फिर बहने लगा पानी, किसान बोले- साक्षात गंगा उतर आई
अलवर (राजगढ़)। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 ने एक ‘जल चमत्कार’ कर दिखाया है। GIS तकनीक और एनिकटों के माध्यम से भूजल स्तर में रिकॉर्ड सुधार हुआ है। जो कुएं पिछले 20 साल से सूखे पड़े थे, वे अब लबालब भरकर बहने लगे हैं। किसानों का कहना है कि अब मात्र 10 फीट की छोटी रस्सी से भी पानी निकाला जा सकता है।
राजगढ़ के 60 से अधिक गांवों में भूजल स्तर में इतनी बढ़ोतरी हुई कि 70 फीट गहरे कुएं भी इस बार ओवरफ्लो हो गए। किसान राजेंद्र तिवाड़ी ने बताया, "कुआं इतना भरा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए लोहे का जाल लगाना पड़ा।" अब गांव के हर घर में पानी की परेशानी दूर हो गई है और खेतों में लहलहाती फसलें नजर आने लगी हैं।
भूजल सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्री-मानसून 2024 में भूजल स्तर 39.26 मीटर नीचे था, जबकि पोस्ट-मानसून 2024 में यह...










