जयपुर में भव्य परेड और शौर्य संध्या के साथ मनाया गया 78वां सेना दिवस, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन
जयपुर। भारतीय सेना ने 15 जनवरी 2026 को अपना 78वां सेना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऐतिहासिक और भव्य अंदाज में मनाया। एसएमएस स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने ‘भारतीय सेना-शौर्य एवं बलिदान की परंपरा’ पर आधारित विशेष कवर का अनावरण किया और प्रोजेक्ट नमन के तहत सूरतगढ़ में 100वें नमन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सेना बैंड, मलखंभ, कलारीपयट्टू, ऑपरेशन सिंदूर का नाट्य मंचन और भव्य ड्रोन शो मुख्य आकर्षण बने।
पुष्पांजलि से हुई परेड की शुरुआत, वीरों को दी श्रद्धांजलि
सेना दिवस परेड की शुरुआत जयपुर के प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह से हुई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान ...










