मालवीय के बाद अब किसकी बारी? कांग्रेस वॉर रूम की हलचल से भाजपा में बढ़ी बेचैनी
राजस्थान की राजनीति में ठंड के मौसम के साथ-साथ सियासी तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश वॉर रूम से आई एक अहम बैठक की खबर ने सत्तारूढ़ भाजपा के खेमे में हलचल मचा दी है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की संभावित घर वापसी के साथ ही कांग्रेस ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में हुई अनुशासन कमेटी की बैठक को इसी कड़ी में बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में न केवल मालवीय, बल्कि भाजपा में गए सात प्रमुख नेताओं की वापसी पर गंभीर मंथन किया गया।
सात नेताओं की वापसी पर मंथन
अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने बैठक के बाद बताया कि मालवीय समेत सात नेताओं की कांग्रेस में पुनः वापसी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। इ...










