सोशल मीडिया स्टार से ट्रोलिंग तक: IAS टीना डाबी की जिंदगी के 6 बड़े मोमेंट्स
बाड़मेर/जयपुर: राजस्थान की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान तिरंगे की गलत दिशा में सलामी देने की घटना के बाद से वे ट्रोलिंग का शिकार बन गई हैं। हालांकि सुरक्षा गार्ड के इशारे पर उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई लोग मानवीय भूल बताते हुए उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
टीना डाबी की जिंदगी के 6 बड़े मोमेंट्स:
गणतंत्र दिवस पर ट्रोलिंग:26 जनवरी 2026 को परेड के दौरान तिरंगे की गलत दिशा में सलामी देने पर टीना डाबी ट्रोल हुईं। पास खड़े सुरक्षा गार्ड के इशारे पर उन्होंने तुरंत सुधार किया।
रील स्टार विवाद:दिसंबर 2025 में बाड़मेर में कॉलेज छात्राओं द्वारा फीस वृद्धि विरोध प्रदर्शन के दौरान टीना डाबी को सोशल म...










