बैंकों पर चार दिन की ‘तालाबंदी’ आज से चेक क्लियरेंस और कैश लेनदेन ठप, ग्राहकों के लिए अलर्ट
जयपुर।यदि आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम लंबित है या नकदी की जरूरत है, तो अब आपको चार दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। शनिवार से देशभर के बैंकों में छुट्टियों और हड़ताल के चलते कामकाज लगभग ठप हो गया है। लगातार चार दिन तक बैंक शाखाओं में चेक क्लियरेंस, कैश लेनदेन और काउंटर से जुड़ी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इन वजहों से चार दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक यूनियनों के अनुसार 24 जनवरी से 27 जनवरी तक बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी—
24 जनवरी (शनिवार): चौथा शनिवार — अवकाश
25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस — राष्ट्रीय अवकाश
27 जनवरी (मंगलवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल
इस तरह ग्राहकों को लगातार चार दिनों तक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
SBI ने जारी किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को सतर्क क...










