फिल्मी स्टाइल! जयपुर बिरला मंदिर की सीढ़ियों पर उतरी कार, गूगल मैप की गलती या शरारत?
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर से एक अद्भुत और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के प्रसिद्ध बिरला मंदिर में एक कार गलती से मंदिर की सीढ़ियों पर उतर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित हटवाया।
गूगल मैप ने दिया धोखाघटना के समय कार चालक गूगल मैप निर्देशों के सहारे वाहन चला रहा था। चालक का कहना है कि मैप ने सड़क के बजाय कार को सीधे मंदिर की उतरने वाली सीढ़ियों की ओर निर्देशित किया। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ड्रामाघटना सोमवार गणतंत्र दिवस की सुबह हुई। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थ...










