UGC के नए नियम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, कहा – कोई भेदभाव नहीं होगा
डीडवाना/राजस्थान: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु’ विनियम, 2026 को लेकर हो रही आलोचनाओं और विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि इस नियम के लागू होने में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और नियम का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
प्रधान नागौर जिले के छोटी खाटू में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति और केंद्र सरकार की देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी छात्र या शिक्षक इस नियम के कारण उत्पीड़न का सामना नहीं करेगा।
प्रधान का बयान:धर्मेंद्र प्रधान ने संवाददाताओं से कहा,"मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी को भी किसी प्रकार के भेदभाव या उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा। कोई भेदभाव नहीं होगा ...










