Thursday, July 23

State

16 साल बाद फिर फिल्मी दुनिया में उतरेंगे डॉ. विनायक अशोक लुनिया, नारीशक्ति पर आधारित फिल्म ‘देश की बेटी’ का करेंगे निर्माण
Entertainment, INDORE, Madhya Pradesh, State

16 साल बाद फिर फिल्मी दुनिया में उतरेंगे डॉ. विनायक अशोक लुनिया, नारीशक्ति पर आधारित फिल्म ‘देश की बेटी’ का करेंगे निर्माण

इंदौर। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने वाले डॉ. विनायक अशोक लुनिया एक बार फिर फिल्मी दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वर्ष 2010 में गौ-तत्व पर आधारित फिल्म 'जियो और जीने दो' के निर्माण के लगभग 16 वर्ष बाद अब वे नारीशक्ति और महिला उद्यमिता पर आधारित फिल्म 'देश की बेटी' का निर्माण करने जा रहे हैं।अंबाजी म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन, कहानी एवं पटकथा लेखन स्वयं डॉ. विनायक अशोक लुनिया द्वारा किया जा रहा है।कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि 'देश की बेटी' एक प्रेरणादायी कॉर्पोरेट ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी एक साधारण और संघर्षशील युवती के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दर्शाएगी कि किस प्रकार एक सामान्य परिवार की बेटी समाज की चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए कॉर्पोरेट जगत में अपनी अलग पहचान...
वर्षाकाल में बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें : विद्युत वितरण कंपनी
JABALPUR, Madhya Pradesh, State

वर्षाकाल में बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें : विद्युत वितरण कंपनी

जबलपुर, 09 जुलाई। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने वर्षाकाल को देखते हुए जिले के नागरिकों से बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों, विद्युत खंभों एवं स्टे वायर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी, आंधी-तूफान एवं तेज वर्षा के कारण बिजली की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने तथा लीकेज करंट की संभावना बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वर्षा के दौरान किसी भी विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर अथवा विद्युत उपकरण के साथ छेड़छाड़ न करें। यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिर जाए या खंभा क्षतिग्रस्त दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम विद्युत वितरण केंद्र अथवा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर दें। गिरे हुए तारों को छूने या उनके ऊपर से गुजरने का प्रयास बिल्कुल ...
# **इंदौर के दो युवाओं को दक्षिण अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट**
Madhya Pradesh

# **इंदौर के दो युवाओं को दक्षिण अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट**

  इंदौर। शहर के दो युवा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए दक्षिण अमेरिका के रिपब्लिक ऑफ पेरू स्थित एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधन विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर हर्षल जैन (HArshal jain) को डॉक्टरेट इन मैनेजमेंट तथा समाजसेविका रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ (rahsmi jain khushboo chippad) को डॉक्टरेट इन सोशल जस्टिस की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान समारोह महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित होगा। प्रोफेसर हर्षल जैन लंबे समय से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वे विद्यार्थियों को आधुनिक प्रबंधन की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत हैं। वहीं रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र मे...
भोपाल में सफल आयोजन पर योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी का सम्मान
Madhya Pradesh

भोपाल में सफल आयोजन पर योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी का सम्मान

योग चेतना महोत्सव में देशभर के योग साधकों का संगम, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेजा विशेष वीडियो संदेश, कहा – “भगवान श्रीकृष्ण ने मध्यप्रदेश से ली थी योग दीक्षा” भोपाल, 14 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग आयोग, मध्यप्रदेश शासन एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “योग चेतना महोत्सव” का भव्य आयोजन पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान, भोपाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए योग शिक्षक, योग साधक एवं योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात भागवताचार्य पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग...
महान कवियों की रचनाएं कंठस्थ सुनाना सराहनीय पहल : डॉ. बुधौलिया
Madhya Pradesh

महान कवियों की रचनाएं कंठस्थ सुनाना सराहनीय पहल : डॉ. बुधौलिया

  सरल काव्यांजलि की मासिक गोष्ठी में हुआ अनूठा साहित्यिक आयोजन उज्जैन। साहित्य जगत की महान विभूतियों की रचनाओं को कंठस्थ कर प्रस्तुत करना साहित्य के प्रति समर्पण और सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रकार का अभिनव प्रयोग करने के लिए सरल काव्यांजलि संस्था बधाई की पात्र है। यह विचार शिक्षाविद् डॉ. हरिमोहन बुधौलिया ने संस्था सरल काव्यांजलि की मासिक गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। संस्था की ओर से जानकारी देते हुए डॉ. वंदना गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ. प्रभाकर शर्मा, समाजसेवी डॉ. मुकेश इंगले तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद व्यास उपस्थित रहे। गोष्ठी में डॉ. संजय नागर, संतोष सुपेकर, मानसिंह शरद, नितिन पोल, आशीष श्रीवास्तव ‘अश्क’, राजेन्द्र देवधरे ‘दर्पण’, डॉ. नेत्रा रावणकर, तरुण उपाध्याय, डॉ. पुष्पा चौरसिया, विजय गोपी, वी.एस. गहलोत ‘साकित’, गिरिज...
विश्व मलखंब दिवस पर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
Health, Madhya Pradesh, Sports

विश्व मलखंब दिवस पर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा प्रशिक्षण, सभी आयु वर्ग के लोगों से सहभागिता का आह्वान उज्जैन। विश्व मलखंब दिवस के अवसर पर माधव मल्लखंब एवं योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को विधिवत मलखंब पूजन के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 15 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माधव सेवा न्यास के कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित योग प्रशिक्षक योगेश मालवीय, प्रकल्प प्रभारी सुश्री शिखा मेहता, प्रशिक्षक दीपक गवली एवं सुश्री श्वेता चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना ने बताया कि योग प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक भारत माता मंदिर परिसर स्थित माधव सेवा न्यास में किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय य...
निपनिया क्षेत्र में ‘नेक’ के नाम पर कथित जबरन वसूली के खिलाफ रहवासियों की पहल;
Madhya Pradesh

निपनिया क्षेत्र में ‘नेक’ के नाम पर कथित जबरन वसूली के खिलाफ रहवासियों की पहल;

टास्क फोर्स ने तय की मानक राशि   मांगलिक अवसरों पर निर्धारित सीमा से अधिक राशि मांगने और दुर्व्यवहार की स्थिति में पुलिस व टास्क फोर्स से संपर्क करने की अपील इंदौर। निपनिया क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में मांगलिक अवसरों पर किन्नर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अत्यधिक ‘नेक’ की मांग और परिवारों के साथ किए जाने वाले अनुचित व्यवहार की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए तुलसी नगर स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में नवगठित वार्ड 36-37 टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के रहवासियों ने चर्चा के दौरान बताया कि कई अवसरों पर कुछ लोगों द्वारा नेक के नाम पर परिवारों पर अत्यधिक राशि देने का दबाव बनाया जाता है तथा 51 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की मांग की जाती है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुछ मानक राशि निर्धारित करने का निर्णय...
आदर्श भिलाला समाज का आठवां प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह संपन्न
Madhya Pradesh

आदर्श भिलाला समाज का आठवां प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह संपन्न

125 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, विशेषज्ञों ने दिया करियर मार्गदर्शन उज्जैन/आगर मालवा। आदर्श भिलाला समाज द्वारा आयोजित आठवां प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन समारोह आगर मालवा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण के सेमिनार हॉल (नरवल रोड) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रशासनिक अधिकारी वायनाड (केरल) आनंद दलोदिया ने बताया कि शिक्षा समाज की प्रगति का मूल आधार है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री राधेश्याम भिलाला सिया (संरक्षक, धर्मशाला उज्जैन) ने की। इस अवसर पर श्री हरिसिंह जी ...
एंटी करप्शन संगठनों के नाम पर बढ़ रही ठगी और दबंगई, फर्जी संस्थाओं पर कार्रवाई की आवश्यकता
Crime, Madhya Pradesh

एंटी करप्शन संगठनों के नाम पर बढ़ रही ठगी और दबंगई, फर्जी संस्थाओं पर कार्रवाई की आवश्यकता

इंदौर। देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने का दावा करने वाले कुछ तथाकथित एंटी करप्शन संगठनों की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। विभिन्न राज्यों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि कुछ फर्जी संस्थाएं एंटी करप्शन के नाम पर व्यापारियों, ठेकेदारों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों पर दबाव बनाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार कई संगठन बिना किसी वैधानिक अधिकार या सरकारी मान्यता के स्वयं को भ्रष्टाचार विरोधी संस्था बताकर लोगों को भयभीत करते हैं तथा जांच, शिकायत और कार्रवाई का डर दिखाकर हस्तक्षेप करते हैं। आरोप है कि ऐसे तत्व सामाजिक हित के नाम पर लोगों को गुमराह कर आर्थिक लेनदेन में अनुचित दखल देते हैं और कई मामलों में अवैध वसूली तक की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला भी प्रकाश में आया है, जिसमें कथित तौर पर एंटी करप्शन विभाग से जु...
इंदौर में 15 दिवसीय निःशुल्क महिला उद्यमिता प्रमाणपत्र कार्यशाला का आयोजन
Madhya Pradesh

इंदौर में 15 दिवसीय निःशुल्क महिला उद्यमिता प्रमाणपत्र कार्यशाला का आयोजन

प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को गृह उद्योग एवं हस्तशिल्प निर्माण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा इंदौर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से इंदौर में 15 दिवसीय निःशुल्क महिला उद्यमिता प्रमाणपत्र कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का नेतृत्व निव्रह फाउंडेशन के सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुश्री रश्मि जैन ‘खुशबू’ चुप्पड़ करेंगी। मीडिया को जानकारी देते हुए सुश्री रश्मि जैन ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी योजना कॉर्पोरेट एवं सामाजिक कल्याण संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णतः निःशुल्क आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम का मुख्य मार्गदर्शन एवं संचालन एलवी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ (LV Group of Companies) के संस्थापक एवं निदेशक विनायक अशोक लुनिया जैन तथा निव्रह फ...