Thursday, July 23

State

वरिष्ठ नागरिक श्री नरेंद्र टुकराल का निधन,12 जुलाई  को राऊ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
Condolence Message

वरिष्ठ नागरिक श्री नरेंद्र टुकराल का निधन,12 जुलाई को राऊ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

इंदौर। वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक श्री नरेंद्र टुकराल का शनिवार, 11 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय श्री नरेंद्र टुकराल श्री सुबोध टुकराल एवं श्री वरुण टुकराल के पूज्य पिताश्री तथा विराट, केशव एवं शिवांश के दादाजी थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे सराय वार्ड स्थित निवास से प्रारंभ होकर राऊ मुक्तिधाम, इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुल टुकराल परिवार ने सभी स्नेहीजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। सच्चा दोस्त मीडिया ...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता सम्मानित
Madhya Pradesh, State

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता सम्मानित

उज्जैन। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, महानंदा नगर शाखा द्वारा माधव क्लब में आयोजित गरिमामय समारोह में शहर एवं प्रदेश का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाली शहर की बेटी ख्यात शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता का विशिष्ट अभिनंदन सम्मान-पत्र, शॉल एवं श्रीफल से किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष सोडाणी, सचिव श्रीमती संगीता भूतड़ा, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी महेश्वरी, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण संयोजक श्रीमती रुचिका खंडेलवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बागड़ी, श्रीमती संध्या सारडा, शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता बाहेती, सचिव श्रीमती वर्षा गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रीमती नितल मित्तल एवं श्रीमति तरुश्री मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय संयोजक डॉ रुचिका खंडेलवाल ने कहा कि, दक्षिण के राज्यों के आधिपत्य...
पीआईएमआर डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के प्रथम एमबीए बैच का हुआ दीक्षारंभ
INDORE, Madhya Pradesh, State

पीआईएमआर डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के प्रथम एमबीए बैच का हुआ दीक्षारंभ

सफलता नहीं, उत्कृष्टता और चरित्र को बनाइए जीवन का लक्ष्य: डेविश जैनइंदौर। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर) के डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी बनने के बाद प्रथम स्नातकोत्तर (एमबीए) बैच के विद्यार्थियों का 33वां दीक्षारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में उद्योग, मीडिया और शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नैतिक नेतृत्व, नवाचार, आजीवन सीखने की प्रवृत्ति तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।समारोह को संबोधित करते हुए पीआईएमआर डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. डेविश जैन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को "एक नए युग की आधारशिला रखने वाली पहली पीढ़ी" बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में उनका विशेष स्थान रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता के पीछे भागने के बजाय उत्कृष्टता को अ...
मध्यप्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, आशीष तिवारी को मिला टिकट
Madhya Pradesh, Politics, State

मध्यप्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, आशीष तिवारी को मिला टिकट

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में होने वाले दतिया (विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22) उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आशीष तिवारी को दतिया विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से 10 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशीष तिवारी के नाम को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व घोषित उम्मीदवार के स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को पार्टी का नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक ...
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में बिजली की रहेगी अहम भूमिका : विशेषज्ञ
Madhya Pradesh, State

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में बिजली की रहेगी अहम भूमिका : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके लिए सुरक्षित एवं जिम्मेदार विद्युत उपयोग को सामूहिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाना होगा।विशेषज्ञों का कहना था कि विद्युत सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। सुरक्षित बिजली उपयोग की संस्कृति विकसित कर ही दुर्घटनामुक्त एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।5....
राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया शशिकांत ओझा ने
Madhya Pradesh, State

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया शशिकांत ओझा ने

नई दिल्ली। राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से सहायक अभियंता एवं जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ओझा ने ऊर्जा विभाग का प्रतिनिधित्व किया।सम्मेलन में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष एवं पदेन सचिव घनश्याम प्रसाद, विद्युत प्रणाली सदस्य एवं पदेन अपर सचिव विजय कुमार सिंह तथा बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड एवं बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के निदेशक अमल सिन्हा सहित कई विशेषज्ञों ने विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता और सुरक्षित कार्य संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए।सम्मेलन में विद्युत सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने, "जीरो एक्सीडेंट" लक्ष्य को प्राथमिकता देने तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण में सुरक्षित बिजली उपयोग की संस्कृति विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।...
नाना पटवारी के बयान के बाद सियासत और सोशल मीडिया दोनों में हलचल, जीतू पटवारी पर भी बढ़े सवाल
INDORE, Madhya Pradesh, Politics, State

नाना पटवारी के बयान के बाद सियासत और सोशल मीडिया दोनों में हलचल, जीतू पटवारी पर भी बढ़े सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जीतू पटवारी के पोस्ट को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मीडिया से चर्चा के दौरान नाना पटवारी ने स्वीकार किया कि वह तीन-चार वर्ष पहले नशे (ड्रग्स) का सेवन करते थे, लेकिन वर्तमान में उन्होंने न केवल ड्रग्स बल्कि शराब से भी पूरी तरह दूरी बना ली है। उन्होंने दावा किया कि अब उनका इन चीजों से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। (Navbharat Times) वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मीडिया से बातचीत में अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक प्रतिशोध...
नाना पटवारी की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, जीतू पटवारी ने लगाया ‘बदले की राजनीति’ का आरोप; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
INDORE, Madhya Pradesh, Politics, State

नाना पटवारी की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज, जीतू पटवारी ने लगाया ‘बदले की राजनीति’ का आरोप; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स सक्रिय हो गए और उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। जीतू पटवारी ने अपने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि उनके भाई नाना पटवारी को बिना पूर्व सूचना गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार पर विपक्ष के नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। वहीं, जीतू पटवारी के पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके दावे पर सवाल उठाए। अनेक यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि "क्या पुलिस...
महापौर से लेकर मुख्यमंत्री तक लगा चुके गुहार, फिर भी नहीं सुलझी समस्या; अब उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी
Madhya Pradesh, Public complaint, State

महापौर से लेकर मुख्यमंत्री तक लगा चुके गुहार, फिर भी नहीं सुलझी समस्या; अब उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी

इंदौर। शहर की स्कीम नंबर-71 स्थित 1381-बी क्षेत्र की रहवासी रश्मि जैन पिछले कई वर्षों से बिजली के पोल, सड़क खुदाई एवं अव्यवस्थित निर्माण कार्य की समस्या से जूझ रही हैं। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के चलते उनकी शिकायतों का आज तक निराकरण नहीं हो सका है। कई बार लिखित शिकायतें देने एवं सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। रश्मि जैन के अनुसार उनके मकान के सामने पहले से ही बिजली के दो पोल लगे हुए हैं, जिनके कारण कई बार फॉल्ट एवं करंट उतरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पुनः उनके घर के सामने नया पोल लगाने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने के बावजूद उस पर कार्रव...
गुरु-शिष्य मिलन देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, छलक उठे दोनों के नेत्रशिष्य बोले— “मैं गुरु से मिलने नहीं, गुरु में मिलने आया हूँ”
Devotional, Jharkhand, State

गुरु-शिष्य मिलन देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, छलक उठे दोनों के नेत्रशिष्य बोले— “मैं गुरु से मिलने नहीं, गुरु में मिलने आया हूँ”

सोनकच्छ/पुष्पगिरी।मानव कल्याण स्थली पुष्पगिरी तीर्थ के प्रणेता गणाचार्य आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के सुयोग्य शिष्य, सिंहनिष्क्रिय व्रतधारी 'अंतर्मना' आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज का उपाध्याय मुनि श्री 108 पीयूष सागर जी महाराज एवं संघ सहित पुष्पगिरी तीर्थ पर महामंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर गुरु-शिष्य का भावपूर्ण मिलन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भाव-विभोर कर देने वाला रहा। महामंगल प्रवेश से पूर्व अंतर्मना गुरुदेव का मंगल विहार सोनकच्छ स्थित भागीरथ एवेन्यू कॉलोनी से आकाश जैन गुरुभक्त परिवार के सान्निध्य में बैंड-बाजों के साथ पुष्पगिरी तीर्थ के लिए प्रारंभ हुआ। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा गुरुदेव का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दोपहर लगभग 3:45 बजे आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज एवं उनके शिष्य अंतर्मना आ...