बजट 2026 में एयर पॉल्यूशन फंड में कटौती, एक्सपर्ट्स ने उठाए सवाल
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए बजट 2026-27 में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवंटित फंड में कटौती की है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1,091 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल के संशोधित अनुमान 1,300 करोड़ रुपये से 209 करोड़ रुपये कम हैं।
कहां जाएगा फंड
यह फंड राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों, समितियों के संचालन के लिए है। NCAP 82 शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी करता है।
विशेषज्ञों की नाराज़गी
सुनील दहिया, एनवायरोकेटलिस्ट: उन्होंने कहा कि बजट प्रदूषण संकट वाले क्षेत्रों जैसे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए समर्पित नहीं है। उन्होंने ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर में केंद्रित सहायता की कमी को भी चूक बताया।
अनुमिता रॉयचौधरी, CSE: उन्होंने कहा कि आवंटन संकट के पैमाने से मेल नहीं खाता और ...










