मोबाइल पर आया ‘चालान’ लिंक, क्लिक करते ही 4 लाख का झटका, पुलिस ने दी चेतावनी
नई दिल्ली: जैसे-जैसे हम डिजिटल और टेक्नो फ्रेंडली होते जा रहे हैं, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति को अपने मोबाइल पर आए चालान लिंक पर क्लिक करने के कारण लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
कैसे हुआ खेलशिकायतकर्ता के व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया कि उसके 1000 रुपये का पेंडिंग ट्रैफिक चालान बकाया है। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया और एप्लिकेशन डाउनलोड किया, उसे चालान की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद, उसके ऑनलाइन शॉपिंग अकाउंट और ई-वॉलेट में संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं।
कुछ ही मिनटों में उसकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी बिना अनुमति के बदली गई और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर पांच बड़े क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन किए गए, जिनमें से कोई भी उसने नहीं किया था। धोखेबाज ने करीब 4,05,000 रुपये के ई-गिफ्ट कार्ड खरी...










