मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम के प्रतीक, सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई प्रमुख नेताओं ने गुरु जी के बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। धर्म, न्याय और दृढ़ता के मार्ग पर चलने का उनका संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।" उन्होंने आगे कहा कि हमें गुरु जी की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "धर्म की रक्षा और मानव...










