मिलिट्री यूनिफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर सेना सख्त, गाइडलाइन उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली।भारतीय सेना ने मिलिट्री यूनिफॉर्म के अनधिकृत और गलत उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सेना ने सभी कमांड और फॉर्मेशंस को एडवाइजरी जारी कर साफ निर्देश दिया है कि इस्तेमाल की जा चुकी यूनिफॉर्म किसी भी प्राइवेट संस्था, व्यक्ति या विक्रेता को रीसाइकलिंग, दान या बिक्री के लिए न दी जाए। सेना ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों और इकाइयों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सेना मुख्यालय स्थित इक्विपमेंट मैनेजमेंट निदेशालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय सेना के लिए यूनिफॉर्म सम्मान, पहचान और संस्थागत गर्व का प्रतीक है। इसका किसी भी प्रकार का दुरुपयोग न केवल सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकता है।
सुरक्षा पर संभावित खतरा
सेना सूत्रों के मुताबिक हाल में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां गैर-सेन...










