विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर साधा निशाना, वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने दिए मिश्रित रिएक्शन
गोवा। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा, जिन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '12वीं फेल', '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, इस बार अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के एक मास्टरक्लास सेशन में उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सामान्यतः सहज और शालीन माने जाने वाले 73 वर्षीय फिल्ममेकर ने इस सेशन के दौरान कहा कि आजकल फिल्मों में कास्टिंग के फैसले फॉलोअर्स की संख्या पर आधारित होने लगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर कटाक्ष करते हुए कहा:"ये लोग मूर्ख हैं। इनकी कोई योग्यता नहीं है। ना तो ये कलाकार हैं, ना कुछ… कुछ नहीं हैं ये।"
विधु विनोद चोपड़ा ने ब्रांड्स की भी आलोचना की, जो प्रमोशन के लिए इन डिजिटल स्टार्स के पीछे भागते हैं। उन्होंन...










