‘बालिका वधू’ फेम प्रत्यूषा बनर्जी मामला: एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का दावा—“अस्पताल पहुंचने तक जिंदा थीं, CPR भी दिया, मुझे श्मशान तक नहीं जाने दिया”
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत को लेकर सालों बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने नए खुलासे कर सनसनी मचा दी है। ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका से मशहूर हुईं प्रत्यूषा को 1 अप्रैल 2016 को उनके फ्लैट में फांसी पर लटका पाया गया था। उस समय उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि राहुल ने उनकी हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप दिया।
अब 'द फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत में राहुल ने न सिर्फ उस रात की पूरी घटना बताई, बल्कि यह भी दावा किया कि प्रत्यूषा अस्पताल ले जाने तक जीवित थीं और उन्होंने CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश भी की थी।
“बदनाम किया गया, अंतिम संस्कार में शामिल होने भी नहीं दिया”
राहुल ने कहा कि प्रत्यूषा की मौत के बाद उन्हें रातोंरात “हत्यारा” घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया,“सभी ने सारा दोष मुझ पर डाल दिया। मुझे श्मशान घाट तक जाने नहीं द...










