धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर 4K वर्जन में रिलीज हो रही ‘शोले’, जय-वीरू की जोड़ी का एक और अध्याय खत्म
नई दिल्ली, 26 नवंबर: बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘शोले’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। निर्देशक रमेश सिप्पी की यह फिल्म धर्मेंद्र के जन्मदिन के ठीक बाद, देशभर के 1500 स्क्रीन्स पर 4K वर्जन में री-रिलीज की जाएगी।
फिल्म में पर्दे पर एक बार फिर जय-वीरू की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी। लेकिन असल जिंदगी में इस जोड़ी का अहम हिस्सा अब हमारे बीच नहीं रहा। बीते सोमवार, 24 नवंबर 2025 को, फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। अब फिल्म के आइकॉनिक चार किरदारों में से सिर्फ अमिताभ बच्चन यानी 'जय' ही जीवित हैं।
शोले के दिग्गज किरदार और उनकी यादें
अमजद खान (गब्बर) – 27 जुलाई 1992 को दिल का दौरा पड़ने से निधन। उनके किरदार ने भारतीय सिनेमा में खलनायक की पहचान बदल दी।
संजीव कुमार (ठाकुर) – 6 नवंबर 1985 को निधन। उनके हर डायलॉग आज भी दर्शकों के जहन में ज...










