प्रियंका चाहर चौधरी के ग्लैमरस लुक ने मचाई हलचल, कुछ यूजर्स ने कहा- ‘चेहरा बर्बाद कर लिया’
टीवी की फेमस एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने अपकमिंग शो और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका एक अवॉर्ड शो में नजर आईं, जहाँ उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही देखते वायरल हो गया।
प्रियंका ने व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर स्टाइलिश एंट्री दी। फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फैशनिस्टा पीसीसी।” तो किसी ने कहा, “वो हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लग रही हैं।”
लेकिन कुछ यूजर्स हैंरान…जहां फैंस उनके ग्लैमर पर फिदा हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक्स को लेकर असंतुष्ट दिखाई दिए। कई ने कहा कि प्रियंका ने प्लास्टिक सर्जरी करवा कर अपना चेहरा खराब कर लिया है। एक ने लिखा, “उसने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया है।” किसी ने कहा, “बहुत ज्यादा बेकार दिख रही हैं।” एक और यूजर ने टिप्पणी की, “बिग बॉस में अच्छी लगती थी...










