शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा मामले में बड़ा झटका: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में EOW ने जोड़ी IPC की धारा 420, ED की भी होगी एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच के दौरान नए सबूत मिलने के बाद अब उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) भी जोड़ी गई है। इसके चलते शिल्पा और राज की मुश्किलें और बढ़ गई हैं और उनकी संपत्तियों के जब्त होने का खतरा भी बढ़ गया है।
मामले की जांच के दौरान EOW को इलेक्ट्रॉनिक सबूत और गवाहों के बयान मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि शिकायतकर्ता दीपक कोठारी को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस आधार पर अब ईडी (Enforcement Directorate) भी इस मामले में प्रवेश करने वाली है और धोखाधड़ी से जुड़े पैसे की जांच और जब्ती की कार्रवाई कर सकती है।
क्या है मामलाबिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ श...









