अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ा, फीस और रोल को लेकर हुआ मतभेद
नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2025: हाल ही में ‘दृश्यम 3’ की रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया, लेकिन फैंस को हैरानी तब हुई जब लीड एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय खन्ना का नाम नहीं था। खासकर तब जब उन्होंने ‘दृश्यम 2’ (2022) में शानदार प्रदर्शन किया था और फैंस उन्हें तीसरे पार्ट में देखने के लिए उत्साहित थे।
सूत्रों के अनुसार, अक्षय खन्ना ने फीस को लेकर फिल्म के मेकर्स से मतभेद होने के कारण फिल्म छोड़ी। उन्होंने अपनी मांग 21 करोड़ रुपये रखी, जो कि उनके हालिया सफलता और बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर जायज समझी गई।
फीस पर विवाद:
‘बॉलीवुड हंगामा’ के सूत्र ने बताया,
"अक्षय खन्ना अब बड़े सितारे बन चुके हैं। मेकर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि इतनी बड़ी रकम देने से फिल्म का बजट बढ़ जाएगा। लेकिन अक्षय ने अपनी मांग पर कायम रहे।"
विग पहनने को लेकर मतभेद:
सूत्रों ने यह भी बत...










