आमिर खान को देश से भगाने की कोशिश, धमकियों का खुलासा – भांजे इमरान खान ने खोला राज़
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को उनके ही देश से भगाने की कोशिशें लंबे समय से हो रही हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान ने किया है। इमरान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि ‘सत्यमेव जयते’ शो के दौरान आमिर खान को जान से मारने की धमकियां मिली थीं।
इमरान खान ने बताया कि आमिर खान ने अपने शो के जरिए समाज के गहरे और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें कन्या भ्रूण हत्या, बच्चों के यौन शोषण, दहेज प्रथा, जातिवाद और LGBTQ+ समुदाय की समस्याएं शामिल थीं। इन मुद्दों पर बहस करने के कारण कई लोग नाराज हो गए थे और उन्होंने आमिर खान को धमकाना शुरू कर दिया।
इमरान ने कहा, “मैं मामा आमिर की पूरी जिंदगी जानता हूं। कन्या भ्रूण हत्या पर उनके एपिसोड से कई लोग नाराज हुए और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं। मामु जान को देश से भगाने की कोशिश...










