ईशा मालवीय–बसीर अली का नया गाना ‘सनम बेरहम’ रिलीज इमोशनल कहानी और दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, फैंस बोले– रोंगटे खड़े हो गए
मुंबई।
‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री ईशा मालवीय और अभिनेता बसीर अली का बहुप्रतीक्षित हिंदी गाना ‘सनम बेरहम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसकी भावनात्मक प्रस्तुति ने फैंस को गहराई से प्रभावित किया है।
सूफी गायिका सुल्ताना नूरन की दर्दभरी और सधी हुई आवाज ने इस प्रेम कहानी को और भी असरदार बना दिया है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में गाने का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है।
प्यार, जुदाई और टूटे रिश्तों की कहानी
‘सनम बेरहम’ एक ऐसे रिश्ते की कहानी है, जहां प्यार, तकरार और जुदाई का दर्द साफ झलकता है। गाने में ईशा मालवीय और बसीर अली की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों ने टूटते रिश्तों की पीड़ा को बेहद संवेदनशील और सशक्त अंदाज़ में पर्दे पर उतारा है।
बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की आवाज गाने की भावनात...










