‘अमर विश्वास’ ट्रेलर हुआ रिलीज़: सच के लिए गरजे राजीव खंडेलवाल, फैंस बोले – दमदार है
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही आने वाली नई सीरीज ‘अमर विश्वास’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं। यह क्राइम थ्रिलर-कोर्टरूम ड्रामा 11 फरवरी से स्ट्रीम होगी।
टीवी और फिल्मों में अलग-अलग किरदारों से अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके राजीव खंडेलवाल इस बार एक ईमानदार और बेखौफ वकील के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका किरदार अपने आप में खास है, जो सच के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और जरूरतमंदों के लिए खुलकर लड़ता है।
ट्रेलर में कहानी का सारट्रेलर की शुरुआत एक लाश से होती है। होटल के कमरे में फिल्म प्रोड्यूसर जेस्सू मोमिन की हत्या हो चुकी होती है। जांच के दौरान पता चलता है कि जेस्सू के साथ बहार चक्रवर्ती थी, जो मौके से फरार हो गई थी। उसे गिरफ्तार किया जाता है।सामने आता है कि कोई भी वकील बहार का केस लड़ने को तैयार नहीं है, लेकिन तभी अमर विश्वास की एंट्...










