Wednesday, July 22

Entertainment

यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ टर्निंग पॉइंट किरदार
Entertainment

यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ टर्निंग पॉइंट किरदार

मुंबई। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके सेक्वल ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। फिल्म के टीज़र के लॉन्च के साथ ही एक बड़ी खबर सामने आई है कि आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस एक्शन थ्रिलर में एक खास और चौंकाने वाले कैमियो में दिखाई देंगी। सूत्रों के अनुसार, यामी का यह कैमियो किरदार फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हालांकि यह छोटा रोल है, लेकिन कहानी में इसका महत्व काफी अहम है। यामी ने इस किरदार की शूटिंग केवल 5 दिनों में पूरी कर ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं है, बल्कि स्क्रिप्ट का एक मजबूत हिस्सा है। यामी गौतम ने पहले भी आदित्य धर की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने ‘काबिल’ में ऋतिक रोशन के साथ, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में तेजतर्रार खुफिया अधिकारी के रूप में और ‘अ थर...
‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस: 5 दिनों में कमाए ₹33.25 करोड़, रानी मुखर्जी का जादू नहीं चला
Entertainment

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस: 5 दिनों में कमाए ₹33.25 करोड़, रानी मुखर्जी का जादू नहीं चला

वाराणसी/नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़े, फिल्म की कमाई में तेजी नहीं दिखी। ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म शनिवार और रविवार को दर्शकों की वजह से थोड़ी बढ़त हासिल कर सकी, लेकिन सोमवार और मंगलवार को यह कमजोर होती दिखी। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। पांचवें दिन मंगलवार को केवल 2.6 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन दर्ज हुआ। अब तक ‘मर्दानी 3’ का भारत में नेट कलेक्शन 22.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 33.25 करोड़ रुपये रही, जिसमें ओवरसीज से 7 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई 4 करोड़ थी, दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौ...
पवन सिंह ने LIVE शो में एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, कहा- काला हूं, पर टिकाऊ और संस्कारी
Entertainment

पवन सिंह ने LIVE शो में एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, कहा- काला हूं, पर टिकाऊ और संस्कारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक एक्ट्रेस को सीधा शादी का ऑफर दे दिया। इस दौरान पवन ने खुद को ‘सांवला, टिकाऊ और संस्कारी’ बताया और कहा कि कमाई में कोई कमी हो तो बताई जा सकती है। वीडियो का किस्सासोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग 3 मिनट 26 सेकंड का है, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर खड़े होकर एक्ट्रेस से पूछते हैं,"आपकी शादी हो गई?"एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी शादी नहीं हुई और वे किसी सुंदर, सुशील, टिकाऊ, संस्कारी और कमाऊ लड़के की तलाश में हैं। इस पर पवन सिंह ने मज़ाकिया अंदाज में कहा,"सांवला हूं, काला हूं, कमासुद हूं। सुंदर नहीं हूं, लेकिन संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया, सिर्फ वारंटी है।" लड़कियों और रिश्तों पर कटाक्षपवन ने आगे कहा कि आजकल लड़कियों ...
धुरंधर 2 टीज़र रिलीज: हमजा का रॉ एजेंट वाला अवतार, रणवीर की तबाही का अंदाज़
Entertainment

धुरंधर 2 टीज़र रिलीज: हमजा का रॉ एजेंट वाला अवतार, रणवीर की तबाही का अंदाज़

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के मचअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीज़र मंगलवार को रिलीज हो गया। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में अंडरवर्ल्ड और गैंगवार के बीच रहकर खुफिया जानकारी भारत भेजता है। टीज़र में हमजा का खतरनाक और इंटेंस अवतार दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैन्स में जोश और उत्साह का माहौल बन गया है। टीज़र में क्या दिखाकरीब 1 मिनट 12 सेकंड के टीज़र में हमजा की पिछली जिंदगी से लेकर ल्यारी पर कब्ज़े की झलकियाँ दिखाई गई हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने किरदार में दमदार और खतरनाक अंदाज़ दिखाया। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि हमजा भारत के लिए काम करता है, लेकिन उसकी खुफिया गतिविधियों के बावजूद मुंबई में 26/11 के हमले को अंजाम दिया गया था। फिल्म के दूसरे हिस्से में हमजा के जीव...
मेलानिया: डोनाल्ड ट्रंप की फर्स्ट लेडी पर बनी सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री, ओपनिंग वीकेंड पर मचा तहलका
Entertainment

मेलानिया: डोनाल्ड ट्रंप की फर्स्ट लेडी पर बनी सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री, ओपनिंग वीकेंड पर मचा तहलका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मेलानिया’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म की मार्केटिंग पर 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए गए, जिससे इसे अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री माना जा रहा है। ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड कमाईब्रेट रैटनर निर्देशित इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण से 20 दिन पहले की घटनाओं पर आधारित है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप समर्थकों ने ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म से करीब 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जो डॉक्यूमेंट्री के लिहाज से बेहद बड़ा आंकड़ा है। फिल्म क्रिटिक्स से मिली प्रतिक्रियाएँ थोड़ी मिश्रित रही। रॉटेन टोमाटोज़ पर इस फिल्म को 10 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जबकि मेटाक्रिटिक पर सिर्फ 6 प्रतिशत ने इसे सकारात्मक रिव्यू दिया। मेलानिया की प्रति...
मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा ‘खूबसूरत एहसास’, धनुष संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Entertainment

मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा ‘खूबसूरत एहसास’, धनुष संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में प्यार के बारे में अपनी भावनाएँ साझा की हैं। उन्होंने कहा कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है और हर इंसान को इसका अनुभव होना चाहिए। मृणाल के इस बयान के बीच उनके और साउथ स्टार धनुष के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी लगातार चल रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं, लेकिन धनुष के करीबी सूत्रों ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। प्यार पर मृणाल का नजरियामृणाल ने ‘फिल्मी ज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में कहा,"प्यार आपको बेहतर इंसान बनाता है। यह सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। मैं प्रार्थना करती हूं कि हर किसी को अपनी ज़िन्दगी में प्यार मिले।" उन्होंने यह भी कहा कि प्यार की परिभाषा बदलती जा रही है। उनसे पूछा गया कि क्या प्यार में डू...
एल्विश यादव ने मारपीट विवाद के बीच मैक्‍सटर्न के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे 1 लाख रुपये, ‘द 50’ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Entertainment

एल्विश यादव ने मारपीट विवाद के बीच मैक्‍सटर्न के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे 1 लाख रुपये, ‘द 50’ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में रविवार के प्रीमियर एपिसोड से ही दर्शकों को ड्रामा देखने को मिला। पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह का एविक्शन हुआ, वहीं रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को थप्पड़ मार दिया। 50 कंटेस्टेंट्स के इस भीड़भाड़ वाले शो में पुराने विवाद भी उभरकर सामने आए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर उर्फ मैक्‍सटर्न ने शो में अपने पुराने विवाद के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि एल्विश यादव के साथ 2024 में उनके झगड़े के दौरान एल्विश ने बिना पूछे उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। मैक्‍सटर्न ने कहा,"मुझे उस पैसे के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। जब मैंने पूछा तो उसने कहा कि चलो साथ में काम करते हैं। उस समय मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और मैं बहुत अकेला था।" म्यूजिक वीडियो में जोड़ दिया थप्पड़ का सीनमैक्‍सटर्न ने आगे बताया कि एल्विश ने उन्हें म्यूजिक ...
फराह खान के नए व्लॉग में कुक दिलीप की ‘ओवर एक्टिंग’ ने परेशान किया दर्शकों को, बोले- मैम इसका सीन कम करो प्लीज
Entertainment

फराह खान के नए व्लॉग में कुक दिलीप की ‘ओवर एक्टिंग’ ने परेशान किया दर्शकों को, बोले- मैम इसका सीन कम करो प्लीज

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूबर भी बन चुकी हैं। उन्होंने अपने चैनल ‘फराह खान व्लॉग्स’ पर हाल ही में नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शबाना आजमी और जावेद अख्तर के खंडाला स्थित घर गईं। वीडियो में फराह के कुक दिलीप की हरकतों ने दर्शकों को चिढ़ा दिया। वीडियो में फराह और दिलीप शबाना-जावेद के खूबसूरत बंगले में घुसते हैं, जो हरियाली और फाउंटेन से घिरा है। शबाना आजमी बताती हैं कि उनका घर 15 साल पुराना है और उन्होंने इसे वीकेंड कॉटेज के तौर पर बनाया था। जावेद अख्तर लकड़ी की कुर्सियां और घर के एंटीक पीस दिखाते हैं। दिलीप ने किया बीच में हस्तक्षेपजब शबाना 150 साल पुराने पेड़ के बारे में बता रही थीं, दिलीप बीच में आ गए और फराह से बोले, “मैडम, ये पेड़ आपसे भी पुराना है।” इस ओवर एक्टिंग ने दर्शकों को नापसंद आया और उन्होंने यूट्यूब पर कॉमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ दर्शकों ने लिख...
टीजर से पहले ‘धुरंधर 2’ का खून से लथपथ पोस्टर, पैन इंडिया रिलीज में टक्कर देगी ‘टॉक्सिक’ को
Entertainment

टीजर से पहले ‘धुरंधर 2’ का खून से लथपथ पोस्टर, पैन इंडिया रिलीज में टक्कर देगी ‘टॉक्सिक’ को

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में रणवीर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में खून की बारिश दिखाई दे रही है। पोस्टर का कैप्शन है, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।” आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी और 19 मार्च 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणवीर ने फिल्म का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी रिवील कर दिया है। टीजर 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। फिल्म के बारे में जानकारी के अनुसार, इसमें अक्षय खन्ना फ्लैशबैक सीन्स में रहमान डकैत की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के प्रोडक्शन में बनी है। ‘धुरंधर 2’ बनाम ‘टॉक्सिक’फिल्म का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा, क्योंकि दोनों ही 19 मार्च को रिलीज होंगी। ‘धुर...
एजाज खान ने ब्रेकअप के लिए EX को ठहराया जिम्मेदार, पवित्रा पुनिया पर साधा अप्रत्यक्ष निशाना
Entertainment

एजाज खान ने ब्रेकअप के लिए EX को ठहराया जिम्मेदार, पवित्रा पुनिया पर साधा अप्रत्यक्ष निशाना

टीवी और फिल्म अभिनेता एजाज खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी, बच्चों और एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में खुलकर बातचीत की। 50 वर्ष की उम्र में अभी भी कुंवारे रहने वाले एजाज ने बताया कि उनके दोनों असफल रिश्ते दोनों पार्टनर्स की गलतियों का नतीजा थे। उन्होंने कहा, “अगर मैं अपने एक्स की कमियों की बात करता हूं तो लगेगा मैं सभ्य नहीं हूं, और अगर नहीं कहता तो खुद को दोषी ठहराता हूं। इसलिए दोनों रिश्ते असफल रहे।” पवित्रा पुनिया पर निशानाएजाज ने बताया कि उनके बारे में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स द्वारा कही गई बातें अक्सर तोड़-मरोड़कर पेश की गईं। उन्होंने बिना नाम लिए पवित्रा पुनिया के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए कई दावे सही नहीं थे। एजाज ने कहा, “मुझसे किसी ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की, ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं बहस नहीं करना चाहता।” बचपन में हुए शारीरिक शोषण का खुलासाएज...